बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
March 28, 2024
उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़ राष्ट्रीय

अलीगढ में हिन्दू महासभा ने मनाया गाँधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे का जन्मदिन

  • May 19, 2019
  • 1 min read
अलीगढ में हिन्दू महासभा ने मनाया  गाँधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे का जन्मदिन

अलीगढ | एक बार फिर अखिल भारत हिन्दू महासभा सुर्ख़ियों में है | इस बार गाँधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे के जन्मदिन को मनाने को लेकर चर्चाओं में है | पुलिस की मौजूदगी में नाथूराम गोडसे का जन्मदिन मनाया गया और जमकर नारेबाजी की गयी |

https://www.youtube.com/watch?v=cUCbbTH9bbI

रविवार को अलीगढ़ में अखिल भारत हिंदू महासभा ने नाथूराम गोडसे का रविवार को जन्म दिवस मनाया। जिसके मद्देनजर कार्यालय पर हवन यज्ञ भी किया। इस मौके पर भारी मात्रा में पुलिस फोर्स तैनात रही।

https://www.youtube.com/watch?v=G2ZYXljJdJM

अखिल भारत हिंदू महासभा वहीं संस्था है जिसने हाल ही में गई 2 अक्टूबर गांधी जयंती के दिन गांधीजी के प्रतीकात्मक पुतले में गोली मारकर हत्या की पुनरावृत्ति की थी। जिसके बाद से पुलिस ने हिंदू महासभा के हर कार्यक्रम पर पैनी नजर बनाई हुई है।

https://www.youtube.com/watch?v=KXCApgxx-IE