बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
March 28, 2024
छात्र एवं शिक्षा

AIMIM छात्र सभा ने व्यवस्था दर्पण पर FIR को बताया भाजपा की तानाशाही

  • February 18, 2018
  • 1 min read
AIMIM छात्र सभा ने व्यवस्था दर्पण पर FIR को बताया भाजपा की तानाशाही

अलीगढ | भाजपा नेता द्वारा सच्चाई लिखने पर व्यवस्था दर्पण के संपादक छात्र नेता जियाउराहमन के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कराने पर एआईएमआईएम छात्र सभा ने आक्रोश व्यक्त किया है | भाजपा पर तानाशाही और दवाब की राजनीति करने का भी आरोप लगाया है |

जिलाध्यक्ष अमुवि के छात्र नेता राजा ओवैसी ने कहा है कि भाजपाई सच सुनते ही बैख्ला जाते हैं, व्यवस्था दर्पण ने सच्चाई लिखी तो हजम नहीं हुई | उन्होंने कहा कि भाजपा सरकारें मीडिया की आजादी पर लगाम लगाने की कोशिश कर रही हैं, जो बर्दाश्त नहीं की जा सकती | उन्होंने कहा कि पुलिस को तत्काल मुकद्दमा वापिस लेना चाहिए | राजा ओवैसी ने कहा कि मंगलवार को डीएम से मिलकर मुकद्दमा वापसी की मांग करेंगे | जियाउर्रहमान पर मुकद्दमे की AIMIM नेता शुएब पठान, मौ शाहरुख़, काशिफ सफी, शहीद अब्बास, जबक अली ने भी निंदा की है |