बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
April 19, 2024
मुंबई राष्ट्रीय

AIB को PM मोदी पर जोक्स पड़ा भारी,साइबर सेल ने दर्ज की FIR

  • July 14, 2017
  • 1 min read
AIB को PM मोदी पर जोक्स पड़ा भारी,साइबर सेल ने दर्ज की FIR

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर सोशल मीडिया पर सैकड़ों की संख्या में जोक्स शेयर किए जाते हैं। AIB का ऐसी ही एक मजाकिया ट्वीट लोगों की नजर में आ गया है। लोगों ने एआईबी के इस मजाक की तीखी आलोचना की। जिसके बाद एआईबी ने इस ट्वीट को डिलीट कर दिया। लेकिन यह मामला यही खत्म नहीं हुआ। शुक्रवार को मुंबई पुलिस के साइबर सेल ने कॉमेडी ग्रुप AIB के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है, यह एफआईआर कथित रूप से पीएम मोदी के किए गए अपमान को लेकर दर्ज की गई है।

AIB द्वारा टि्वटर पर पोस्ट किए गए फोटो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरह नजर आने वाला एक शख्स स्टेशन पर खड़े होकर मोबाइल चेक करते हुए दिख रहा है और उसे स्नैपचेट के डॉग फिल्टर का इस्तेमाल करते हुए दिखाया गया है। एआईबी के इस ट्वीट को देखने के बाद लोगों ने इसकी कड़ी निंदा की। जिसके बाद कॉमेडी ग्रुप ने इसे डिलीट कर दिया, लेकिन तब तक मुंबई पुलिस की नजर इस पर पड़ गई। पुलिस ने साइबर सेल को इस मामले की जांच के लिए कहा था। अब इस मामले में AIB के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।