बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
March 28, 2024
उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़ राजनीति

आगरा : किसान पंचायत में उमड़े हजारों किसान, जयंत चौधरी ने योगी-मोदी सरकार को ललकारा

  • January 18, 2018
  • 1 min read
आगरा : किसान पंचायत में उमड़े हजारों किसान, जयंत चौधरी ने योगी-मोदी सरकार को ललकारा

आगरा | यूपी में आलू किसानो को लेकर सियासत गरमाई हुई है | लखनऊ में विधानसभा और सीएम आवास के बाहर बेहाल किसानो ने आलू फेंककर विरोध जताया तो योगी सरकार ने आलू फेंकने के आरोप में कुछ लोगो को जेल भेज दिया | आलू पर अब राष्ट्रीय लोकदल ने आगरा के खंदोली में आलू किसान पंचायत कर प्रदेश की योगी सरकार के खिलाफ किसान आन्दोलन का शंखनाद कर दिया है | गुरूवार को ठण्ड में भी किसानो के उमड़े जनसैलाब ने प्रदेश की राजनीति में गर्माहट ला दी है | रालोद के युवराज राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी के नेत्रत्व में हुई किसान पंचायत में किसानो में योगी सरकार के खिलाफ भारी आक्रोश दिखाई दिया | रालोद ने भी अब प्रदेश सरकार के खिलाफ आर-पार की लड़ाई का एलान कर दिया है |
https://www.youtube.com/watch?v=w1drHVnRmPM

आलू किसान पंचायत को संबोधित करते हुए रालोद युवराज जयंत चौधरी ने कहा कि यूपी की भाजपा सरकार किसानो से छल कर रही है | आलू किसानो ने लखनऊ की सडको पर क्या फेंक दिया, योगी सरकार डर गयी | उन्होंने कहा कि किसानो ने आलू ही फेंका था बम नहीं फेंका, किसानो के साथ अन्याय होगा तो किसान चुप नहीं बैठेंगे | उन्होंने कहा कि इस सरकार को किसानो से डर क्यों लगता है ? किसानो के साथ लूट सरकार तत्काल बंद करे | जयंत चौधरी ने कहा कि मोदी और योगी नौटंकी कर किसानो को बहला रहे हैं | महंगाई चरम सीमा पर है और नोटबंदी ने किसानो की कमर तोड़ने का काम किया है | उन्होंने कहा कि किसानो की आय घटी है, किसानो के उपकरण महंगे हो रहे हैं यह नहीं होने देंगे | जयंत चौधरी ने आलू किसानो की समस्या उठाते हुए कहा कि 15 दिन में यदि सरकार ने आलू किसानो को 1500 रूपये समर्थन मूल्य की घोषणा और फरवरी से आलू खरीदना शुरू नहीं किया तो रालोद सड़को पर उतरेगा | जयंत ने आलू की पैदावार के लिए विख्यात खंदोली क्षेत्र में आलू प्रसंस्करण उद्योग स्थापित करने की भी मांग की | जयंत चौधरी ने हजारों किसानो को संबोधित करते हुए भाजपा और मोदी-योगी सरकार पर जमकर हमला बोला |
https://www.youtube.com/watch?v=DecyDmUbV5g

किसान पंचायत में हजारों किसानो के जनसैलाब ने आने वाले दिनों में किसान राजनीति और राष्ट्रीय लोकदल के स्वर्णिम भविष्य की नींव रख दी है | जयंत चौधरी के तेवरों ने भी किसानो का दिल जीत लिया और किसान जयंत में चौ चरण सिंह का अक्स देखते नजर आये | पंचायत को किसान नेताओं के अलावा रालोद के प्रदेश अध्यक्ष डॉ मसूद अहमद, पश्चिमी यूपी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अनिल चौधरी, राष्ट्रीय नेता त्रिलोक त्यागी, ब्रह्मपाल तोमर ने भी संबोधित किया | इस दौरान नरेन्द्र बघेल, मालती चौधरी, चौ नेम सिंह, ब्रिजेश चाहर, कुंवर नरेन्द्र सिंह, लोचन चौधरी, त्रिलोकी राम दिवाकर, भगवती प्रसाद, रामबहादुर चौधरी, जियाउर्रहमान, डॉ इरफ़ान, सलमान शेरवानी, युनुस कुरैशी आदि मौजूद रहे |
https://www.youtube.com/watch?v=2i6CawC4-6Q