बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
March 29, 2024
दिल्ली-एनसीआर ब्रेकिंग न्यूज़ मध्य प्रदेश राष्ट्रीय

नीरज बिश्नोई के बाद अब सुल्ली डील्स’ ऐप बनाने वाला मध्य प्रदेश के इंदौर से गिरफ्तार

  • January 9, 2022
  • 1 min read
नीरज बिश्नोई के बाद अब सुल्ली डील्स’ ऐप बनाने वाला मध्य प्रदेश के इंदौर से गिरफ्तार

नयी दिल्ली| ‘सुल्ली डील्स’ ऐप मामले में दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। दिल्ली पुलिस ने मध्य प्रदेश के इंदौर से कथित तौर पर‘सुल्ली डील्स’ ऐप बनाने वाले को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि यह ‘सुल्ली डील्स’ ऐप मामले में पहली गिरफ्तारी है। सैकड़ों मुस्लिम महिलाओं की तस्वीरों को बिना उनकी मंजूरी के मोबाइल ऐप्लीकेशन (ऐप) पर ‘नीलामी’ के लिए डाला गया था। उन्होंने बताया कि आरोपी ओमकारेश्वर ठाकुर (26) ने इंदौर स्थित आईपीएस अकादमी से बीसीए किया है और वह न्यूयॉर्क सिटी टाउनशिप का निवासी है।

आईएफएसओ के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) केपीएस मल्होत्रा ने बताया कि शुरुआती पूछताछ में आरोपी ने कुबूल किया है कि वह ट्विटर पर उस समूह का सदस्य है जिसमें मुस्लिम महिलाओं को बदनाम करने और ट्रोल के लिए विचारों को साझा किया जाता है। अधिकारी ने बताया, “ उसने गिटहब पर कोड विकसित किया।

मामले के संबंध में आईएफएसओ के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) केपीएस मल्होत्रा ने बताया कि शुरुआती पूछताछ में आरोपी ने कुबूल किया है कि वह ट्विटर पर उस समूह का सदस्य है जिसमें मुस्लिम महिलाओं को बदनाम करने और ट्रोल के लिए विचारों को साझा करने का काम किया जाता है। उसने गिटहब पर कोड विकसित करने का काम किया। गिटहब तक पहुंच समूह के सभी सदस्यों की थी। आरोपी ने बताया है कि मुस्लिम महिलाओं की फोटो को समूह के सदस्यों ने अपलोड किया था।

यहां चर्चा कर दें कि बुल्ली बाई ऐप के बाद अब सुल्ली डील मामले में पुलिस ने पहली गिरफ्तारी की है जिससे कई अहम बातें सामने आ सकतीं हैं। गिरफ्तार किया गया शख्स 25 साल का आरोपी है जिसका नाम ओमकेश्वर ठाकुर है। बताया जा रहा है कि यहीं सुल्ली डील का मेन क्रिएटर है। गौर हो कि बीसीए
के स्टूडेंट ओमकेश्वर ठाकुर ने पिछली साल जुलाई में सुल्ली डील तैयार करने का काम किया था जिसमें मुस्लिम महिलाओं को टारगेट किया जा रहा था।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आरोपी ने पूछताछ में कई खुलासे किये हैं। उसने बताया है कि सुल्ली डील केस में उसके अलावा दूसरे लोग भी शामिल थे। उन लोगों ने इसमें छोटी-छोटी भूमिकाएं निभाई थीं। पुलिस की ओर से कहा जा रहा है कि आने वाले दिनों में इस केस में और भी गिरफ्तारी हो सकती हैं।