बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
April 19, 2024
उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़

कोर्ट बेंच के बाद,अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश को अलग राज्य बनाने की मांग उठाने जा रही ‘आप’!

  • September 5, 2018
  • 1 min read
कोर्ट बेंच के बाद,अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश को अलग राज्य बनाने की मांग उठाने जा रही ‘आप’!

दिल्ली| पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सक्रिय होने जा रही आप अब बड़ा दांव चलने जा रही है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश को अलग राज्य बनाने की मांग को लेकर आप आंदोलन शुरू करेगी। इसका ऐलान गौतमबुद्धनगर में जनाधिकार यात्रा के समापन पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल द्वारा किया जाएगा। इसके साथ ही आप पश्चिमी के अनेक मुद्दों को प्रमुखता से उठाने जा रही है।
आम आदमी पार्टी अब अपने विस्तार में लगी है और उसकी नजर पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जनाधिकार यात्रा के माध्यम से राज्यसभा सांसद संजय सिंह मेरठ-सहारनपुर मंडल में दो सौ किमी की पदयात्रा कर रहे हैं। यह पदयात्रा आठ सितंबर को गौतमबुद्धनगर में समाप्त होगी। इसकी समाप्ति पर गौतमबुद्धनगर में जनसभा आयोजित की जाएगी। जनसभा को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल संबोधित करेंगे। पार्टी के वरिष्ठ सूत्रों के अनुसार इस जनसभा में ही अरविंद केजरीवाल द्वारा पश्चिमी उत्तर प्रदेश को अलग राज्य बनाने की मांग बुलंद की जाएगी। वह अलग राज्य होने के लाभ भी लोगों को बताएंगे। आने वाले दिनों में इसको लेकर आंदोलन भी चलाया जाएगा।
इसके अलावा भी आप द्वारा लगातार पश्चिम के मामलों को उठाया जा रहा है। वह हाईकोर्ट बेंच की मांग का समर्थन कर रहे हैं और बेंच स्थापना की मांग कर रहे हैं। वहीं किसानों के मुद्दों को भी प्रमुखता से उठाए हुए हैं। गन्ना बकाये के भुगतान की भी पुरजोर मांग उठा रहे हैं। इसके साथ ही मुजफ्फरनगर में भाकियू संस्थापक बाबा महेन्द्र सिंह टिकैत की प्रतिमा लगवाने का ऐलान कर उन्होंने जाट मतदाताओं को भी साधने का प्रयास किया है।