बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
April 19, 2024
दिल्ली-एनसीआर ब्रेकिंग न्यूज़ राष्ट्रीय विशेष

अलका लांबा के गोवा दौरे से AAP परेशान, कांग्रेस नेत्री ने केजरीवाल के विकास मॉडल की खोली पोल

  • July 19, 2021
  • 1 min read
अलका लांबा के गोवा दौरे से AAP परेशान, कांग्रेस नेत्री ने केजरीवाल के विकास मॉडल की खोली पोल

पणजी | कांग्रेस ने गोवा के आगामी चुनाव को देखते हुए तैयारी तेज कर दी है | भाजपा के खिलाफ मुखर कांग्रेस ने दिल्ली से गोवा में सियासी ज़मीन तलाश कर रही आम आदमी पार्टी को भी घेरना शुरू कर दिया है | कांग्रेस की देशभर में चर्चित नेत्री और प्रवक्ता अलका लांबा गोवा में पहुंची और केजरीवाल से लेकर पीएम मोदी तक सब पर जमकर हमला बोला | अलका लांबा ने अपने गोवा दौरे में महंगाई के खिलाफ साइकिल रैली निकाली तो कई समाज और वर्ग के लोगों से भी मुलाकात की | अरविन्द केजरीवाल पर अलका लांबा के हमलों और कथित विकास की पोल खोलने से आम आदमी पार्टी परेशान है |

अलका लांबा ने गोवा के लोगों से कहा है कि आम आदमी पार्टी और केजरीवाल भाजपा की बी टीम है और इनसे सतर्क रहने की आवश्यकता है | अलका लांबा ने कहा कि केजरीवाल का कथित विकास मॉडल सिर्फ झूठ का पुलिंदा है | उन्होंने कहा कि दिल्ली में सड़क, स्वास्थ और शिक्षा सब बेहाल है | पानी के लिए लोग तरस रहे हैं और केजरीवाल दिल्ली के पैसे से गोवा, उत्तराखंड और यूपी के लोगों को गुमराह कर रहे हैं | उन्होंने कहा कि केजरीवाल से गोवा और देश को सतर्क होना होगा | उन्होंने कहा कि गोवा में इस बार कांग्रेस सरकार होगी |

वहीँ , अलका लांबा ने गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री, फिशरमैन और महिलाओं, युवाओं और छात्र नेताओं से मुलाकात की और उनसे गोवा के राजनैतिक परिदर्शी को समझा | अलका लांबा के दौरे से कांग्रेसियों में नया उत्साह है | माना जा रहा है कि अलका लांबा कांग्रेस हाईकमान को गोवा की परिस्थितियों से अवगत कराएंगी | अलका लांबा का गोवा दौरा सोशल मीडिया पर वायरल रहा |