बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
April 19, 2024
उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़ राष्ट्रीय

अलीगढ पुलिस के अफसर को हुआ कोरोना, जिले में मिले 36 नए पॉजिटिव-

  • July 26, 2020
  • 1 min read
अलीगढ पुलिस के अफसर को हुआ कोरोना, जिले में मिले 36 नए पॉजिटिव-

अलीगढ | अलीगढ में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। शनिवार को आई रिपोर्ट के अनुसार जिला पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी सहित 36 लोग संक्रमित घोषित हुए हैं। इनमें पुलिस अधिकारी के गनर सहित चार अन्य पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। देर रात रिपोर्ट आने के बाद उनके करीबी लोगों और मरीजों को आइसोलेट कराने की प्रक्रिया में स्वास्थ्य महकमा जुटा हुआ था।

जेएन मेडिकल कॉलेज व निजी लैब से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार, आईटीएम जेल से 57 व 19 वर्षीय पुरुष, छर्रा से 55 वर्षीय पुरुष व 35 वर्षीय महिला, खैर के बांकनेर से 24 वर्षीय युवक, कुंवर नगर से 24 व 30 वर्षीय युवक, 30 व 35 वर्षीय महिलाएं, 8 व 6 वर्षीय बच्चे शामिल हैं। इसके अलावा हरदुआगंज से 25 वर्षीय युवक व 24 वर्षीय युवती, मानिक चौक से 65 वर्षीय पुरुष, पुलिस लाइन से 48, 50 व 25 वर्षीय पुरुष सिपाही, नगला कलार से 16 वर्षीय किशोरी, हमदर्द नगर से 29 वर्षीय महिला, कटरा अतरौली से 36 वर्षीय महिला, 21 वर्षीय युवक राजीव नगर क्वार्सी, मसूदाबाद से 15 वर्षीय किशोर, 36 वर्षीय महिला पॉजिटिव मिले हैं |

वहीँ सीएमओ कंपाउंड से 25 वर्षीय पुलिसकर्मी, साकेत विहार आगरा रोड से 64 वर्षीय व्यक्ति, विष्णुपुरी छर्रा से 53 वर्षीय महिला, जवां से 21 वर्षीय युवक, गांव खंडेहा से 27 वर्षीय युवक, सुभाष नगर से 45 वर्षीय महिला, छर्रा से 36 वर्षीय पुरुष व 30 व 60 वर्षीय महिला, रसलगंज से 24 वर्षीय युवक, महेंद्र नगर से 35 वर्षीय महिला, नौरंगाबाद से 57 वर्षीय महिला संक्रमित घोषित हुए हैं। इसके अलावा सीएमओ कंपाउंड में रहने वाले 50 वर्षीय जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी संक्रमित हुए हैं। डीएम चंद्रभूषण सिंह ने इन संक्रमितों की पुष्टि की है।