बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
April 19, 2024
अंतरराष्ट्रीय ब्रेकिंग न्यूज़

ईरान : जनरल सुलेमानी के सुपुर्द-ए-खाक के दौरान भगदड़, 35 लोगों की दर्दनाक मौत

  • January 7, 2020
  • 1 min read
ईरान : जनरल सुलेमानी के सुपुर्द-ए-खाक के दौरान भगदड़, 35 लोगों की दर्दनाक मौत

ईरान | जनरल कासिम सुलेमानी को उनके गृहनगर करमान में सुपुर्द-ए-खाक किए जाने के दौरान भगदड़ मच गई। इसमें 35 लोगों की मौत हो गई और करीब 48 लोग घायल हुए हैं। समाचार एजेंसी एपी ने ईरान स्टेट टीवी के हवाले से ये खबर दी है। उनके जनाजे के जुलूस में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोग करमान आए हुए हैं।

https://www.youtube.com/watch?v=_ddibmPlCr8

रेवोल्यूशनरी गार्ड की विदेशी शाखा के कमांडर के गृह नगर में बहुत बड़ी संख्या में लोग उन्हें अंतिम विदाई देने आए हैं। कुछ इतनी ही संख्या में तेहरान, कोम, मशहद और अहवाज में भी लोग सड़कों पर मौजूद थे। बड़ी संख्या में लोग आजादी चौक पर जमा हुए जहां राष्ट्रीय झंडे में लिपटे दो ताबूत रखे हुए हैं। एक ताबूत सुलेमानी का और दूसरा ताबूत उनके करीबी सहयोगी ब्रिगेडियर जनरल हुसैन पुरजाफरी का है।