बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
March 28, 2024
अंतरराष्ट्रीय ब्रेकिंग न्यूज़

अमेरिका में कोरोना का कहर, 20 हजार से अधिक मौतें, इटली पीछे छोड़ा

  • April 12, 2020
  • 1 min read
अमेरिका में कोरोना का कहर, 20 हजार से अधिक मौतें, इटली पीछे छोड़ा

वाशिंगटन । संयुक्त राज्य अमेरिका में कोरोना वायरस महामरी से दुनिया में सबसे ज्यादा त्रस्त देश बन गया है। अमेरिका शनिवार को मौतों का आंकड़ा 20,000 पर पहुंचने के साथ ही इटली को पछाड़कर सर्वाधिक मौतों वाला देश बन गया है। यूरोपीय देश इटली में अब तक कुल 19,468 मौतें हुई हैं।

https://youtu.be/nQBiqsJGfg8

अमेरिका में शनिवार रात 10 बजे तक संक्रमण के करीब 5.10 लाख मामले सामने आ चुके थे। कोविड-19 के कारण महज कुछ ही सप्ताह में अमेरिकी अर्थव्यवस्था थम-सी गई है। राष्ट्रीय आपातकाल के मद्देनजर 95 प्रतिशत से ज्यादा आबादी घरों में सिमटी हुई है और करीब 1.60 करोड़ लोग अपनी नौकरियां गंवा चुके हैं।

https://youtu.be/v98I5cifF9w

न्यूयॉर्क में शव तेजी से दफनाए जा रहे : न्यूयॉर्क शहर में मरने वालों की बढ़ती संख्या देखते हुए प्रशासन मुर्दाघरों में जगह खाली करने के लिए शव तेजी से दफना रहा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक न्यूयॉर्क में लावारिस शवों को दफनाने की जगह हार्ट आईलैंड में पहले सप्ताह में एक बार हर गुरुवार को लावारिस शव दफनाए जाते थे, लेकिन अब सप्ताह में पांच दिन शव दफनाए जाते हैं और प्रतिदिन लगभग 25 शव दफनाएं जा रहे हैं। कोरोना वायरस महामारी से पहले शहर के मुर्दाघरों में लावारिस शव 30 से 60 दिनों तक रखे जाते हैं, उसके बाद उन्हें आईलैंड में दफना दिया जाता है।