बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
April 19, 2024
छात्र एवं शिक्षा ब्रेकिंग न्यूज़ विशेष

UP में 16 शिक्षा अधिकारियों के हुए ट्रांसफर, देखें लिस्ट-

  • June 17, 2021
  • 1 min read
UP में 16 शिक्षा अधिकारियों के हुए ट्रांसफर, देखें लिस्ट-

लखनऊ | गौतमबुद्ध नगर डायट के प्राचार्य संजय कुमार उपाध्याय को परीक्षा नियामक प्राधिकारी सचिव का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। बेसिक शिक्षा निदेशालय के विधि अधिकारी रामसागर पति त्रिपाठी का तबादला मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक अयोध्या के पद पर किया गया है। बुधवार को बेसिक शिक्षा विभाग में 16 अधिकारियों का तबादला किया गया।

परीक्षा नियामक प्राधिकारी सचिव अनिल भूषण चतुर्वेदी का तबादला एससीईआरटी लखनऊ में संयुक्त निदेशक प्रशिक्षण के पद पर किया गया है। गौतमबुद्ध नगर डायट के प्राचार्य संजय कुमार उपाध्याय का तबादला प्रभारी निदेशक राज्य विज्ञान शिक्षा संस्थान प्रयागराज के पद पर किया गया है। उन्हें परीक्षा नियामक प्राधिकारी सचिव का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। तबादला सूची में सूर्य प्रकाश जायसवाल को सहायक निदेशक मध्यान्ह भोजन प्राधिकरण लखनऊ, राजेंद्र सिंह बघेल को उप प्राचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान हरदोई, आलोक नाथ तिवारी को उप प्राचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान सिद्धार्थनगर, मनोहर प्रसाद को उप प्राचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान बांदा और हरि सिंह शाक्य को मऊ में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में उप प्राचार्य के पद पर  स्थानांतरित किया गया है।

महेश चंद्र को उप प्राचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान हमीरपुर, दिनेश कुमार यादव को रीडर सीटीई लखनऊ, ओमकार राणा को उप प्राचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान संतकबीरनगर और माधवजी तिवारी को समग्र शिक्षा राज्य परियोजना कार्यालय लखनऊ में वरिष्ठ विशेषज्ञ के पद स्थानांतरित किया है। इसी प्रकार अल्ताफ को बेसिक शिक्षा परिषद प्रयागराज में संयुक्त सचिव, सच्चिदानंद यादव को उप प्राचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान ललितपुर और गिरधारी लाल कोली को उप प्राचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान मथुरा में तैनात किया गया है। हृदयराम आजाद को भी उप प्राचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान प्रतापगढ़ में तैनात किया गया है |