बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
March 28, 2024
उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय

लखनऊ : कपड़ा व्यापारी को बदमाशों ने मारी गोली

  • March 25, 2019
  • 1 min read
लखनऊ : कपड़ा व्यापारी को बदमाशों ने मारी गोली

लखनऊ। राजधानी के आलमबाग थाना क्षेत्र में बदमाशों ने एक कपड़ा व्यापारी को गोली मार दी। गोली की आवाज से इलाके में सनसनी फैल गई। आनन-फानन में मौके पर पहुंची पुलिस ने लहूलुहान व्यापारी को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया,जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है।


जानकारी के मुताबिक आलमबाग थाना क्षेत्र स्थित दुर्गापुरी मेट्रो स्टेशन के पास बदमाशों ने कपड़ा व्यापारी जसप्रीत सिंह उर्फ सोनू पर फायरिंग कर दी। गोली की आवाज से हड़कंप मच गया। गोली से घायल हुए जसप्रीत लहूलुहान होकर गिर गये। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस  ने बताया कि गोली दाहिने हाथ की कुहनी में लगी है। चिकित्सकों ने उनकी हालत खतरे से बाहर बतायी है। परिजनों ने पुरानी रंजिश में गप्पू व दीपू नाम के व्यक्ति पर गोली मारने का आरोप लगाया है। पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी है।