बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
March 28, 2024
उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय

दिल्ली में कोरोना के 120 हुए मामले, सरकारी डॉक्टर भी पॉजिटिव, बुलंदशहर में मिले दो और पॉजिटिव, हड़कंप

  • April 1, 2020
  • 1 min read
दिल्ली में कोरोना के 120 हुए मामले, सरकारी डॉक्टर भी पॉजिटिव, बुलंदशहर में मिले दो और पॉजिटिव, हड़कंप

नई दिल्ली | देशव्यापी लॉकडाउन का आज आठवां दिन है। इसके साथ ही आज चैत्र नवरात्रि की अष्टमी है लेकिन लॉकडाउन के चलते आज मंदिरों में भी भीड़ नजर नहीं आ रही। वहीं कोरोना संक्रमितों की संख्या दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे देश में तेजी से बढ़ रही है। इसकी एक बड़ी वजह दिल्ली के निजामुद्दीन के मरकज भवन में आयोजित हुआ तब्लीगी जमात का आयोजन है। नोएडा की सीज फायर कंपनी से संक्रमित हुए गाजियाबाद के एक कर्मचारी और उसके परिवार के बाद सोसायटी के भी कुछ लोगों में संक्रमण की आशंका के चलते कुल 35 लोगों को अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है।

https://www.youtube.com/watch?v=8LfBhHeS44s

सीजफायर कंपनी का संक्रमण बुलंदशहर तक पहुंचा, दो नए पॉजिटिव केस आए सामने
नोएडा की सीजफायर कंपनी के एक कर्मचारी के संक्रमण की वजह से उसकी पत्नी और मां दोनों में यह संक्रमण फैल गया है। कर्मचारी की मां और पत्नी दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। यह लोग बुलंदशहर के निवासी है। इस तरह से बुलंदशहर में संक्रमित लोगों की संख्या तीन हो गई है।

https://www.youtube.com/watch?v=HY19AZIOdF4

दिल्ली के एक सरकारी अस्पताल के डॉक्टर में कोरोना की पुष्टि-
दिल्ली के सरकारी अस्पताल में काम करने वाले एक डॉक्टर में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। उन्हें मरीजों के इलाज के दौरान संक्रमण लगने की आशंका है।

https://www.youtube.com/watch?v=mN3UwrxG2zo

दिल्ली में संक्रमितों की संख्या बढ़कर हुई 120
दिल्ली में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों के सामने आने का सिलसिला लगातार जारी है। मंगलवार को तीसरे दिन भी राजधानी में कई संक्रमित मरीज मिले हैं। मंगलवार रात दिल्ली स्वास्थ्य विभाग ने हेल्थ बुलेटिन जारी करते हुए बताया कि पिछले 24 घंटे में 23 और नए मामले सामने आ चुके हैं। इसी के साथ ही दिल्ली में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 97 से बढ़कर 120 हो चुकी है। इससे पहले दो दिन में 23 और 25 संक्रमित मरीज मिले थे