बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
March 28, 2024
ब्रेकिंग न्यूज़ राजनीति

योगी सरकार का बड़ा एक्शन, खनन घोटाले में फंसे 3 IAS हटाये, बुलंदशहर के नए डीएम होंगे रविन्द्र कुमार

  • July 11, 2019
  • 1 min read
योगी सरकार का बड़ा एक्शन, खनन घोटाले में फंसे 3 IAS हटाये, बुलंदशहर के नए डीएम होंगे रविन्द्र कुमार

शुभम अग्रवाल/ लखनऊ । योगी सरकार ने सपा सरकार के समय खनन घोटाले की सीबीआई जांच में फंसे तीन आईएएस अधिकारियों पर तुरंत कार्रवाई की है। बुलंदशहर के जिलाधिकारी अभय, आजमगढ़ के मुख्य विकास अधिकारी देवीशरण उपाध्याय और कौशल विकास मिशन और प्रशिक्षण एवं सेवायोजन विभाग के निदेशक विवेक को मौजूदा पद से हटाकर प्रतीक्षारत रखा गया है।

https://youtu.be/Z2w3XL5m5wA

सीबीआई ने खनन घोटाले की एफआईआर में अभय, देवीशरण उपाध्ययाय और विवेक को नामजद किया है। बुधवार को तीनों अधिकारियों के ठिकानों पर सीबीआई ने दबिश भी दी। अभय कुमार घोटाले के समय फतेहपुर में डीएम थे, जबकि विवेक देवरिया के जिलाधिकारी थे और देवीशरण देवरिया के एडीएम थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसे गंभीरता से लेते हुए तत्काल तीनों अधिकारियों को हटाने के निर्देश दिए।

https://youtu.be/buUFRN1bAhU

मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद बुधवार रात चार आईएएस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए गए। बुलंदशहर के जिलाधिकारी अभय को हटाकर प्रतीक्षारत रखा गया है। राज्य पोषण मिशन के निदेशक रविन्द्र कुमार द्वितीय को बुलंदशहर का नया जिलाधिकारी तैनात किया गया है। आजमगढ़ के मुख्य विकास अधिकारी देवीशरण उपाध्याय को भी हटाकर प्रतीक्षारत रखा गया है। कौशल विकास मिशन और प्रशिक्षण एवं सेवायोजन विभाग के निदेशक विवेक को भी हटाकर प्रतीक्षारत रखा गया है।