बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
March 19, 2024
दिल्ली-एनसीआर ब्रेकिंग न्यूज़ राष्ट्रीय

दिल्ली की पॉश लोधी कॉलोनी में कार के अंदर मिली महिला की लाश, सनसनी

  • May 5, 2020
  • 1 min read
दिल्ली की पॉश लोधी कॉलोनी में कार के अंदर मिली महिला की लाश, सनसनी

नई दिल्ली | राजधानी दिल्ली में मंगलवार को सुबह के वक्त लोधी कॉलोनी जैसे पॉश इलाके में कार में एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। इसकी जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला की अभी पहचान नहीं हो सकी है। बताया जा रहा है कि महिला की हत्या गोली मारकर की गई है। हालांकि, पुलिस अभी इस मामले में कुछ भी साफ कह पाने की स्थिति में नहीं है।

https://www.youtube.com/watch?v=0P1167ogWH4

घटना की पुष्टि करते हुए दक्षिणी जिले के डीसीपी अतुल कुमार ठाकुर ने कहा कि महिला की उम्र 32 साल के आसपास है। उसका शव कार के अंदर मिला। शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स भेज दिया गया है। महिला की फिलहाल पहचान नहीं हो सकी है। हत्या की वजह भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही साफ हो पाएगी। हालांकि, अपुष्ट चर्चाओं के मुताबिक, महिला की हत्या गोली मारकर की गई है। इसकी पुष्टि करने से फिलहाल पुलिस कन्नी काट रही है।

https://www.youtube.com/watch?v=v9dfcnRBxmk

बताते चलें कि लोधी कॉलोनी दिल्ली का पॉश इलाका है। यहां कार में महिला का शव मिलने से पूरी राजधानी में सनसनी फैल जाना भी स्वाभाविक था। डीसीपी के मुताबिक, इस बाबत लोधी कॉलोनी थाने में हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है। पुलिस फिलहाल महिला की पहचान करने की कोशिश में जुटी हुई है।