बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
March 28, 2024
ब्रेकिंग न्यूज़ समाज

UP : पति ने रोज अंडा नहीं खिलाया तो पत्नी प्रेमी संग फुर्र

  • October 28, 2019
  • 1 min read
UP : पति ने रोज अंडा नहीं खिलाया तो पत्नी प्रेमी संग फुर्र

गोरखपुर | गोरखपुर के एक गांव में अजीब मामला सामने आया है। यहां से एक महिला सिर्फ इसलिए प्रेमी के साथ चली गई क्योंकि पति रोजाना अंडा नहीं खिलाता था। दरअसल, चार महीने पहले भी यही महिला प्रेमी के भाग गई थी और वापस आने पर पुलिस को यही वजह बताई थी।

https://www.youtube.com/watch?v=Ruxw52O9ZOU

एक बार फिर अंडा नहीं मिलने पर झगड़ा हुआ और वह फरार हो गई। प्रेमी भी घर पर नहीं है। इस वजह से पूरी आशंका है कि महिला उसके ही साथ गई है। इस बार आठवीं में पढ़ने वाली ननद को भी साथ ले गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कैंपियरगंज इलाके में रहने वाली एक महिला का पति मजदूरी करके जीवन यापन करता है। उसकी शादी करीब चार साल पहले हुई थी। पत्नी का पिछले एक साल से पास के ही रहने वाले से प्रेम संबंध हो गया था। करीब चार महीने पहले वह प्रेमी के साथ चली गई थी।

https://www.youtube.com/watch?v=v9dfcnRBxmk

पुलिस के दबाव में वापस लौटी तो थाने में बोला कि उसे पति अंडा नहीं खिलाता है जबकि प्रेमी इस बात का हमेशा ध्यान रखता है। इसी बीच फिर पति से उसका झगड़ा अंडे को लेकर हो गया और वह ननद को लेकर प्रेमी के साथ फरार हो गई है। पति ने थाने पर तहरीर देकर पत्नी को वापस लौटाने की मांग की है।