बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
April 19, 2024
उत्तर प्रदेश फ़िल्मी दुनिया ब्रेकिंग न्यूज़ मनोरंजन राष्ट्रीय

UP में हम बनाएंगे देश की सबसे खूबसूरत फिल्म सिटी : CM योगी

  • September 19, 2020
  • 1 min read
UP में हम बनाएंगे देश की सबसे खूबसूरत फिल्म सिटी : CM योगी

लखनऊ | मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि देश को एक अच्छी फिल्म सिटी की जरूरत है। उत्तर प्रदेश यह जिम्मेदारी को लेने के लिए तैयार है। हम एक उम्दा फिल्म सिटी तैयार करेंगे। फ़िल्म सिटी के लिए नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना एक्सप्रेसवे का क्षेत्र बेहतर होगा। यह फ़िल्म सिटी फ़िल्म निर्माताओं को एक बेहतर विकल्प उपलब्ध कराएगी। साथ ही, रोजगार सृजन की दृष्टि से भी अत्यंत उपयोगी प्रयास होगा। इस दिशा में भूमि के विकल्पों के साथ यथाशीघ्र कार्ययोजना तैयार की जाए।

मुख्यमंत्री शुक्रवार को अपने आवास पर वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिये मेरठ मंडल के जिलों मेरठ, हापुड़, बागपत, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, बुलन्दशहर के विकास कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। वीडियो कान्फ्रेंसिंग में जनप्रतिनिधिगण और मंडल के वरिष्ठ अधिकारी सम्मिलित थे। मुख्यमंत्री ने गाजियाबाद में जनप्रतिनिधियों के प्रशिक्षण के लिए प्रस्तावित केंद्र के निर्माण कार्य को शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए। मेरठ के हस्तिनापुर ब्लॉक में सोती नदी के पुनरुद्धार के लिए किए जा रहे प्रयासों का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने नदी और तालाब पुनर्जीवन के लिए मनरेगा को माध्यम बनाने की ज़रूरत बताई।