बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
March 28, 2024
उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़ राष्ट्रीय विशेष

अलीगढ : CAA के विरोध में बैठी महिलाओं को हटाने पर हिंसा, प्रदर्शनकारियों पर पुलिस का लाठीचार्ज, आगजनी-बवाल

  • February 23, 2020
  • 1 min read
अलीगढ : CAA के विरोध में बैठी महिलाओं को हटाने पर हिंसा, प्रदर्शनकारियों पर पुलिस का लाठीचार्ज, आगजनी-बवाल

अलीगढ | उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शन कर रही महिलाओं को हटाने गई पुलिस पर पथराव किया गया। रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) ने प्रदर्शनकारियों को काबू में करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े हैं और लाठीचार्ज भी किया है। प्रदर्शनकारी शहर के कई इलाकों में पथराव कर रहे हैं। पुलिस की गाड़ी पर हमला हुआ है। आम लोगों की बाइक और गाड़ियों को भी प्रदर्शनकारियों ने आग के हवाले कर दिया है। दूसरी तरफ गोलीबारी में कुछ लोगों को गोली लगने की भी सूचना है। हालांकि इस बात की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

https://www.youtube.com/watch?v=HQ04BNtMpW4

खबर के अनुसार अलीगढ़ के ऊपरकोट क्षेत्र में महिलाएं धरने पर बैठी थीं। रविवार देर शाम महिलाओं को हटाने गई पुलिस पर प्रदर्शनकारियों ने हमला कर दिया। कई दुकानों को आग के हवाले कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने रैपिड एक्शन फोर्स की गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की। हालात बेकाबू होता देख आरएएफ ने आंसू गैस के गोले छोड़े।

https://www.youtube.com/watch?v=YdzItLq3OQk

ऊपरकोट इलाके में बवाल के बाद प्रदर्शनकारी अब शहर के कई इलाकों में सक्रिय हो गए हैं। बाबरी मंडी और घास की मंडी इलाके में भी पथराव की सूचना है। प्रदर्शनकारियों ने कई बाइक और गाड़ियों को फूंक दिया है। साथ ही पुलिस की बैरिकेडिंग को भी आग के हवाले करने की जानकारी मिली है।