बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
April 18, 2024
दिल्ली-एनसीआर ब्रेकिंग न्यूज़ राष्ट्रीय विशेष

आपत्तिजनक फेसबुक पोस्ट को लेकर बेंगलुरु में हिंसा, 2 की मौत, 110 गिरफ्तार

  • August 12, 2020
  • 1 min read
आपत्तिजनक फेसबुक पोस्ट को लेकर बेंगलुरु में हिंसा, 2 की मौत, 110 गिरफ्तार

बेंगलुरु | |कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में मंगलवार रात कुछ लोगों ने जमकर हंगामा मचाया। लोगों ने पुलिस स्टेशन और विधायक के घर को आग के हवाले कर दिया। यह हिंसा ऐसे वक्त में हुई जब लोगों को भीड़ भाड़ से बचने के लिए कहा जा रहा है। हिंसा में गाड़ियों को भी जला दिया गया।

बेंगलुरु में कल रात कथित तौर पर सोशल मीडिया पोस्ट पर भड़की हिंसा में डीजे हल्ली पुलिस स्टेशन में तोड़फोड़ की गई। हिंसा में 2 लोगों की मौत हो गई, 110 लोग गिरफ्तार हुए और करीब 60 पुलिस कर्मी घायल हो गए।

https://www.youtube.com/watch?v=HynceIme5CE

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने कहा कि अपराधियों के खिलाफ आदेश जारी किए गए हैं और स्थिति पर काबू पाने के लिए सरकार ने सभी संभव कदम उठाए हैं। पत्रकारों, पुलिस, जनता पर हमला अस्वीकार्य है। सरकार ऐसे उकसावों और अफवाहों को बर्दाश्त नहीं करेगी। अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई तय है।