बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
March 29, 2024
उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय

CM योगी और अमित शाह बुधवार को अलीगढ व बुलंदशहर में, BJP कार्यकर्ताओं को देंगे जीत का मन्त्र, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

  • February 5, 2019
  • 1 min read
CM योगी और अमित शाह बुधवार को अलीगढ व बुलंदशहर में, BJP कार्यकर्ताओं को देंगे जीत का मन्त्र, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

अलीगढ | भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को अलीगढ़ में आयोजित 14 जिलों के बूथ सम्मेलन को संबोधित करेंगे। बूथ सम्मेलन सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक चलेगा। सम्मेलन के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष हेलीकॉप्टर से बुलंदशहर के लिए रवाना होंगे, जहां भाजपा के नवनिर्मित 51 जिला कार्यालयों का लोकार्पण करेंगे।  पुलिस ने दोनों जिलों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये हैं | सभास्थल के आस पास कई घेरे की सुरक्षा व्यवस्था की गयी है |

https://www.youtube.com/watch?v=hAeo34runuY

बुधवार सुबह 10 से 2 बजे तक अलीगढ़ की रामाघाट रोड पर आयोजित बूथ सम्मेलन में उप्र मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और दिनेश शर्मा, ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा, राज्यमंत्री संदीप सिंह, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय, प्रदेश प्रभारी जेपी नड्डा, प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल आदि पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। सम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष अलग-अलग जिलों के बूथ अध्यक्ष व प्रभारियों के साथ संवाद करेंगे। 

बुलंदशहर के गंगानगर में भाजपा के नवनिर्मित जिला कार्यालय के बराबर में ही सभा स्थल तैयार किया है, जिसमें 52 फिट लंबा मुख्य मंच बनाया जा रहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष बुधवार को दोपहर करीब 3.20 बजे गंगानगर में बने हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे, जबकि मुख्यमंत्री योगी उनसे पहले ही समारोह स्थल पर पहुंच जाएंगे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय, साथ में प्रदेश प्रभारी जेपी नड्डा, प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल, पश्चिमी क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्विनी त्यागी आदि पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।