बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
April 19, 2024
उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय

राज्यसभा के लिए सुरेंद्र नागर और संजय सेठ ने किया नामांकन, सपा छोड़ BJP में हुए थे शामिल

  • September 12, 2019
  • 1 min read
राज्यसभा के लिए सुरेंद्र नागर और संजय सेठ ने किया नामांकन, सपा छोड़ BJP में हुए थे शामिल

लखनऊ । राज्यसभा की दो सीटों पर हो रहे उपचुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवार संजय सेठ और सुरेंद्र नागर ने नामांकन किया। दोनों का निर्विरोध निर्वाचन तय है। सपा के पूर्व राज्यसभा सदस्य संजय सेठ और सुरेंद्र नागर अगस्त में इस्तीफा देकर भाजपा में आ गए थे। इनके इस्तीफे से खाली हुईं सीटों पर हो रहे उपचुनाव में भाजपा ने इन्हीं दोनों को उम्मीदवार बनाया है।

https://youtu.be/v9dfcnRBxmk

इनके साथ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, सुरेश खन्ना मौजूद, जेपी एस राठौर सहित संगठन के पदाधिकारी और मंत्री मौजूद थे।