बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
April 18, 2024
ब्रेकिंग न्यूज़ राजनीति

नूरपर उपचुनाव : सपा-भाजपा में कांटे की टक्कर, कल होगी वोटिंग

  • May 27, 2018
  • 0 min read
नूरपर उपचुनाव : सपा-भाजपा में कांटे की टक्कर, कल होगी वोटिंग

बिजनौर | बिजनौर में नूरपुर विधानसभा के उपचुनाव में सपा व भाजपा प्रत्याशी जातिगत समीकरण बैठाने में जुटे हैं। तपती गर्मी में मतदान के दिन मतदाताओं को घरों से निकालना बड़ी चुनौती है। जातिगत समीकरणों के जरिये ही चुनाव जीतने का सपना प्रत्याशी देख रहे हैं। कल सुबह सात बजे से वोटिंग होगी। चुनाव में दस प्रत्याशी मैदान में हैं। पर मुख्य मुकाबला भाजपा व सपा के बीच ही बनता नजर आ रहा है। चुनाव में सपा प्रत्याशी नईमुल हसन व भाजपा प्रत्याशी अवनी सिंह जातिगत समीकरण के जरिये अपनी चुनावी नैया पार करने में जुटे हैं। भाजपा हिंदू वोटों का ध्रुवीकरण करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सभा के बाद से भाजपा कार्यकर्ता उत्साहित है। इससे चुनावी माहौल में भी गर्मी आई है। मतदान के सबसे बड़ी चुनौती वोटरों को घर से निकालने की होगी। सपा व भाजपा में दलित वोटों को लेकर जोर आजमाइश चल रही है। सपा की चुनौती अंसारी बिरादरी के नाराज वोटर बने हैं। सपा नेता इनकी नाराजगी दूर करने के प्रयास में लगे हैं। विधायक स्व.लोकेंद्र चौहान की असमय मृत्यु की सहानुभूति के जरिये वोटरों को अपने पाले में लाने के लिए भाजपा के नेता एड़ी से लेकर चोटी तक का जोर लगा रहे हैं।

गांव अब्दुल्लापुर दाहना में एक ढाबे पर चुनावी चर्चा में मशगूल सतवीर सिंह, अफसर अली, कय्यूम खां, गुड्डू का कहना है कि अभी उन्होंने पूरी तरह यह तय नहीं किया कि वोट किसे देना है। हवा के रुख को देख रहे हैं। केलापुर निवासी दिलावर सिंह, उदयराज सिंह व सतपाल सिंह का कहना है कि एक दो दिन में खुद ही चुनाव की धुंधली तस्वीर साफ हो जाएगी। इसके बाद आपस में बैठकर तय करेंगे कि किसे वोट दें। नूरपुर में शिव मंदिर चौक पर चुनावी चर्चा में मशगूल पप्पू सिंह, सोनू, मोहित कुमार का कहना है कि मुख्यमंत्री के आने के बाद चुनावी माहौल में तेजी आई है। सपा व भाजपा में सीधा मुकाबला लग रहा है। जिस ओर अन्य लोगों का रुझान रहेगा

जातिगत समीकरण
मुस्लिम 1,22000
दलित 40,000
सैनी 30,000
चौहान 35,000
जाट 10,000
यादव 8000
पाल 9000