बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
April 19, 2024
पंजाब ब्रेकिंग न्यूज़ राष्ट्रीय

सोनिया गाँधी ने पंजाब कांग्रेस की सभी कार्यकारी समिति, जिला समितियों को तत्काल प्रभाव से किया भंग

  • January 21, 2020
  • 1 min read
सोनिया गाँधी ने पंजाब कांग्रेस की सभी कार्यकारी समिति, जिला समितियों को तत्काल प्रभाव से किया भंग

नई दिल्ली | कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पंजाब के सभी पदाधिकारियों, कार्यकारी समिति (पीसीसी) और जिला कांग्रेस समितियों को तत्काल प्रभवा से भंग कर दिया है। हालांकि पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अपने पद पर बने रहेंगे। पार्टी अध्यक्ष द्वारा अचानक लिए गए इस फैसले से पंजाब की राजनीति में कयासबाजी तेज हो गई हैं।

https://www.youtube.com/watch?v=DvvkTGNg4zI

हालांकि इस संबंध में पंजाब कांग्रेस पार्टी प्रधान सुनील जाखड़ का कहना है कि यह एक नियमित प्रक्रिया है और विभिन्न कमेटियों में शामिल कई नेताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं को बोर्ड, निगमों में नियुक्त किए जाने से काफी पद खाली हो गए थे। इसके चलते आलाकमान ने यह फैसला लिया है कि पार्टी को नए सिरे से कमेटियों और कार्यकारी समितियों को नए सिरे से गठित किया जाएगा। इस फैसले से पार्टी के नए नेताओं को जिम्मेदारी मिलेगी।