बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
April 25, 2024
ब्रेकिंग न्यूज़ राजनीति

यूपी की सियासत में बड़ी हलचल, शिवपाल ने फोन पर मिलने का समय मांगा, प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा-‘अभी व्यस्त हूं’

  • February 14, 2019
  • 1 min read
यूपी की सियासत में बड़ी हलचल, शिवपाल ने फोन पर मिलने का समय मांगा, प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा-‘अभी व्यस्त हूं’

लखनऊ | अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी में महासचिव का महत्वपूर्ण पद संभालने के बाद से ही प्रियंका गांधी वाड्रा काफी व्यस्त हैं। लखनऊ में 12 फरवरी को रोड शो के बाद वह कल से आज तक कांग्रेस के नेताओं के साथ मैराथन बैठक में व्यस्त हैं। इसी बीच कल उन्होंने महान दल के साथ गठबंधन भी किया है। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने भी आज उनके मोबाइल पर वार्ता करने के बाद समय मांगा। इसके बाद जब उधर से प्रियंका ने जवाब दिया तो शिवपाल सिंह यादव चकित रह गए।

https://www.youtube.com/watch?v=66839zAKdzc

समाजवादी पार्टी से अलग होकर शिवपाल सिंह यादव ने प्रगतिशील समाजवादी पार्टी का गठन किया है। वह उत्तर प्रदेश में सभी 80 सीट से लोकसभा चुनाव में उतरने की भी तैयारी में हैं। इसी बीच आज दिन में उन्होंने प्रियंका गांधी वाड्रा को फोन किया। कांग्रेस में पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका से शिवपाल सिंह यादव ने फोन पर मिलने का वक्त मांगा। इस दौरान प्रियंका गांधी वाड्रा ने मुलाकात का वक्त मांगने पर शिवपाल यादव से कहा कि फिलहाल तो काफी व्यस्त हूं। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के संयोजक शिवपाल सिंह यादव ने कांग्रेस महासचिव और पूर्वी यूपी की प्रभारी प्रियंका गांधी को फोन कर मिलने की इच्छा जताई। जिसके बाद प्रियंका ने कहा दो तीन दिन में मुलाकात करते हैं। शिवपाल यादव और प्रियंका के प्रतिनिधि के बीच गठबधन को लेकर वार्ता जारी है। 

कांग्रेस महासचिव की जिम्मेदारी संभालने के बाद संगठन को मजबूत करने में जुटी प्रियंका गांधी छोटे दलों के साथ गठबंधन की संभावनाओं को भी तलाश कर रही हैं। महान दल के साथ गठबंधन के ऐलान के साथ ही वह अन्य क्षेत्रीय क्षत्रपों को भी जोड़ने में जुटी हैं। प्रियंका के एक दूत ने सपा से अलग होकर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी बनाने वाले शिवपाल यादव से मुलाकात की है। सोशल मीडिया पर इन दिनों शिवपाल और कांग्रेस एमएलसी दीपक सिंह की एक फोटो वायरल है। फोटो लखनऊ की है। जिसमें दोनों नेता एक निजी कार्यक्रम में गुफ्तगू करते नजर आ रहे हैं। जिसके बाद से इन चर्चाओं को बल मिल रहा है कि शिवपाल और कांग्रेस के बीच गठबंधन की खिचड़ी पक रही है। गठबंधन को लेकर बातचीत हो रही है या नहीं इसका खंडन न कांग्रेस की तरफ से किया गया है और न ही शिवपाल यादव की तरफ से। कांग्रेस के एक राज्यसभा सांसद गठबंधन को लेकर अगुवाई कर रहे हैं। शिवपाल भी अंदर ही अंदर कांग्रेस का साथ चाहते हैं। वह सार्वजनिक मंच से कई बार कह भी चुके हैं कि वे कांग्रेस से गठबंधन कर चुनाव लड़ना चाहते हैं।