बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
April 20, 2024
उत्तर प्रदेश

पर्यावरण #जंगल #जीव-जन्तु के संरक्षण से मुंह मोड़ रही हैं, भाजपा सरकारें : रंजन राना

  • July 9, 2018
  • 1 min read
पर्यावरण #जंगल #जीव-जन्तु के संरक्षण से मुंह मोड़ रही हैं, भाजपा सरकारें : रंजन राना

अलीगढ़| स्वच्छता-अभियान हो या पर्यावरण-संरक्षण या गंगा-सफाई अभियान,सब कुछ प्रतीकात्मक होकर रह गया है,केंद्र व राज्यों की भाजपा-सरकारें इन महत्वपूर्ण विषयों पर गम्भीर नहीं हैं| केवल नाम के लिए चल रही योजनायें भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रही हैं|गंगा-सफाई अभियान आज तक एक पायदान भी आगे नहीं बढ़ पाया है|हरित-पट्टी का क्षेत्रफल जस का तस है,जंगल और उसके प्रवासी-जीव आज विलुप्ति के कगार पर पहुँच गये हैं|
उक्त बातें आज अलीगढ़-पलवल मार्ग पर आने वाले गांव के युवाओं द्वारा आयोजित चौपाल-चर्चा पर पर्यावरणविद रंजन राना ने कही,जो कि यमुना-एक्सप्रेस-वे के नीचे आयोजित हुई|

चौपाल चर्चा का उद्देश्य विकास बनाम पर्यावरण-संरक्षण पर जन-जागरण व जागरूकता अभियान चलाये जाने की आवश्यकता रहा|श्री राना ने कहा कि युवा आगे आयें और हरे-भरे पेड़ों को बचाने के लिए एक दूसरे चिपको-आन्दोलन के लिए तैयार हो जायें|