बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
March 28, 2024
ब्रेकिंग न्यूज़ मध्य प्रदेश राजनीति

सांसद राकेश सिंह मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष बने

  • April 18, 2018
  • 0 min read
सांसद राकेश सिंह मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष बने

नई दिल्ली | भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मध्य प्रदेश का नया प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह को नियुक्त किया है। वह नंद कुमार सिंह चौहान की जगह पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष की जगह लेंगे। राकेश सिंह जबलपुर से भारतीय जनता पार्टी से सांसद हैं। राकेश सिंह जबलपुर से तीन बार सांसद रहे हैं। राकेश सिंह 2004 से जबलपुर संसदीय सीट से सांसद हैं। 2014 में वो तीसरी बार लोकसभा पहुंचे हैं। सूत्रों ने अनुसार भोपाल में मंगलवार रात प्रदेश भाजपा की एक महत्वपूर्ण बैठक में सिंह के नाम को अंतिम रूप दिया गया। बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा के संगठन महामंत्री राम लाल मौजूद थे। इस पद के लिये प्रदेश के पूर्व पार्टी अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर के नाम पर भी चर्चा चल रही थी।

साल 2013 में जब पार्टी ने राज्य में जीत दर्ज की थी तब तोमर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष थे। लेकिन आखिरी में राकेश सिंह बाजी मार ले गये। मध्य प्रदेश में पार्टी नेतृत्व में होने वाले बदलाव की अटकलों को तब और बल मिल गया था जब सोमवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा था कि पार्टी अध्यक्ष नंद कुमार चौहान ने उन्हें फोन करके कहा है कि वह अपने खंडवा संसदीय क्षेत्र पर ध्यान देना चाहते हैं और पार्टी का नेतृत्व छोड़ना चाहते हैं।