बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
April 16, 2024
ब्रेकिंग न्यूज़ राजनीति

साइना नेहवाल BJP में हुईं शामिल, बोलीं- ‘PM मोदी से मिलती है प्रेरणा’

  • January 29, 2020
  • 1 min read
साइना नेहवाल BJP में हुईं शामिल, बोलीं- ‘PM मोदी से मिलती है प्रेरणा’

नई दिल्ली | बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल आज भाजपा में शामिल हो गईं। वह दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का प्रचार भी करेंगी। वह भाजपा नेताओं की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुईं। इस दौरान साइना ने कहा कि मुझे मोदी जी से प्रेरणा मिलती है। हरियाणा की रहने वाली साइना नेहवाल के चुनाव प्रचार में उतरने से भाजपा को फायदा हो सकता है।

https://www.youtube.com/watch?v=-pvTxmH6zU0

उनके साथ उनकी बहन चंद्राशु भी भाजपा में शामिल हुईं। इस दौरान साइना ने कहा- जिस तरह पीएम मोदी रात और दिन काम करते हैं, मुझे बहुत पसंद है। मैं भी देश के लिए कुछ करना चाहती हूं। भाजपा देश के लिए अच्छा काम कर रही है और मैं भाजपा में शामिल होकर बहुत खुश हूं।

https://www.youtube.com/watch?v=dmnbWObxJ7I

दिल्ली में इन दिनों चुनावी सरगर्मी तेज है, नेताओं के बयानों ने माहौल को गर्म कर दिया है। तमाम नेता धुआंधार प्रचार में जुटे हैं। ऐसे में साइना का भाजपा से जुड़ने का फायदा उसे जरूर होगा और वह पार्टी के लिए स्टार चेहरा साबित होंगी।