बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
April 19, 2024
ब्रेकिंग न्यूज़ राजनीति

RLD सुप्रीमो चौ अजित सिंह का बड़ा हमला, अलीगढ में बोले- ‘अबकी चुनाव में ऐसी ठोकर मारो कि मोदी नागपुर में जाकर गिरे’

  • April 16, 2019
  • 1 min read
RLD सुप्रीमो चौ अजित सिंह का बड़ा हमला, अलीगढ में बोले- ‘अबकी चुनाव में ऐसी ठोकर मारो कि मोदी नागपुर में जाकर गिरे’

अलीगढ | सोमवार का दिन राजनैतिक पार्टियों के लिए रहा | अलीगढ में बसपा सुप्रीमो मायावती और रालोद सुप्रीमो चौ अजित सिंह ने ने चुनावी रैली को सम्बोधित किया | चौ अजित सिंह ने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला और सत्ता से उखाड़ने का आव्हान किया | अजित सिंह ने कहा कि आपके जोश से लगता है कि आपने भाजपा को हराने का मन बना लिया है। आगामी 23 मई के बाद देश से भाजपा का सूपड़ा साफ हो जाएगा। देश के उच्चतम न्यायालय के जजों ने कहा कि देश का प्रजातंत्र खतरे में है।

चौ अजित सिंह ने कहा कि मोदी से बड़ा झूठा कोई नहीं है, इस झूठे को हटाना है तो अबकी चुनाव में ऐसी ठोकर मारना की मोदी नागपुर में जाकर गिरे। मोदी को हटा दो तो योगी तो अपने आप हट जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि मोदी के अच्छे दिन आ गए लेकिन जनता के नहीं आए। दिन में तीन बार सूट बदलेंगे, तीन स्थानों पर जुमले बाजी करेंगे और देश-देश घूमेंगे। 15 लाख खाते में देने और 2 करोड़ के वायदे भी पूरे नहीं किए।

किसानों से किए वायदे पूरे नहीं किए, आवारा पशुओं से किसान परेशान हैं। मोदी की 56 इंच की छाती है लेकिन दिल छोटा है। इसके दिल मे किसान, गरीब, मजलूमों के लिए जगह नहीं है। इसके लिए अडानी, अंबानी जैसे पूंजीपति के लिए जगह है। छोटे चौधरी के भाषण को लोगों ने जमकर सराहा और जमकर नारे लगाए |