बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
March 29, 2024
ब्रेकिंग न्यूज़ राजनीति

अलीगढ : युवा RLD के महानगर अध्यक्ष बने रिजवान चौहान

  • July 17, 2019
  • 1 min read
अलीगढ : युवा RLD के महानगर अध्यक्ष बने रिजवान चौहान

अलीगढ | राष्ट्रीय लोकदल के युवा प्रकोष्ठ ने अब महानगर के युवाओं को जोड़ने के लिए संगठन मजबूत करना शुरू कर दिया है | युवा राष्ट्रीय लोकदल के महानगर अध्यक्ष पद पर जिलाध्यक्ष अमित चौहान ने हमदर्द नगर डी जमालपुर निवासी युवा नेता रिजवान चौहान की नियुक्ति की है | मंगलवार को युवा रालोद के जिलाध्यक्ष अमित चौहान, महानगर अध्यक्ष अनीस चौहान, प्रवक्ता जियाउर्रहमान एडवोकेट ने मनोनयन पत्र रिजवान को सौंपा | साथ ही दो सप्ताह में महानगर कार्यकारिणी का गठन कर संगठन को वार्ड स्तर तक पहुँचाने के निर्देश दिए हैं |

https://www.youtube.com/watch?v=yor062CRPVk

नवनियुक्त युवा रालोद के महानगर अध्यक्ष रिजवान चौहान ने कहा है कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है उसे ईमानदारी से निभाएंगे और महानगर के युवाओं को बड़ी संख्या में जोड़ेंगे |
इस अवसर पर युवा रालोद के जिलाध्यक्ष अमित चौहान, महानगर अध्यक्ष अनीस चौहान, प्रवक्ता जियाउर्रहमान एडवोकेट, फूल सिंह धनगर, मौ जाहिद एडवोकेट, राजा बाबू, सूरजपाल सिंह आदि मौजूद रहे |