बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
March 29, 2024
उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़

#UP: राष्ट्रपति से गैलेंट्री अवार्ड पाने वाली पुलिस अधिकारी को भूमाफियाओं ने पीटा

  • April 20, 2018
  • 0 min read
#UP: राष्ट्रपति से गैलेंट्री अवार्ड पाने वाली पुलिस अधिकारी को भूमाफियाओं ने पीटा

लखनऊ | राष्ट्रपति, गृहमंत्री और दो बार मुख्यमंत्री सहित राज्यपाल राम नाईक से सम्मान पा चुकी आगरा की बहादुर बेटी नाजिया खान को दबंगों ने लहूलुहान किया। थाना ताजगंज क्षेत्र में ताजमहल के पूर्वी गेट के पास विवादित जमीन की वजह से हुआ हमला। एडीएम सिटी के कहने पर अपनी जमीन देखने पहुंची स्पेशल पुलिस अधिकारी नाजिया खान और उसके भाई को दबंगों ने सरियों से पीटा। नाजिया ने बताया कि यह जमीन उसके चाचा की है और किराएदार के साथ इसके ऊपर विवाद चल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि एडीएम सिटी ने किरायेदार को उस जमीन पर निर्माण करने की गलत अनुमति दी थी।

जिसके बाद वह जमीन की तरफ गई और वहां जाते ही कुछ दबंगों ने उनपर चाकू, डंडों और पत्थरों से हमला कर दिया। उनके साथ उनके भाई पर भी हमला किया गया। नाजिया ने मुख्य रूप से हमलावरों में कृपालसिंह का नाम बताया जो पेशे से वकील हैं। इसके बाद एसपी सिटी ऑफिस पहुंचकर नाजिया खान ने शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर नाजिया को मेडिकल के लिए भेज दिया है। आपको बता दें कि नाजिया को बहादुरी के लिए राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार, भारत पुरस्कार और रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है।