बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
March 28, 2024
ब्रेकिंग न्यूज़ विशेष

राजस्थान : पुलिसकर्मी की पत्नी को ब्लैकमेल कर करता रहा बलात्कार, FIR दर्ज

  • May 14, 2019
  • 1 min read
राजस्थान : पुलिसकर्मी की पत्नी को ब्लैकमेल कर करता रहा बलात्कार, FIR दर्ज

जयपुर | राजस्थान में महिलाओं के साथ दुष्कर्म के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। अब एक पुलिसकर्मी की पत्नी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी व्यक्ति ने डूंगरपुर जिले के एक कांस्टेबल की पत्नी को रिजर्व पुलिस लाइन से उठाकर खेरवाड़ा ले जाकर दुष्कर्म किया।

https://www.youtube.com/watch?v=i8iKdqBrw4I

पीड़िता की रिपोर्ट पर ऋषभदेव थाने के भूधर निवासी सुरेश पुत्र कन्हैयालाल के खिलाफ मामला दर्ज किया है। घटना सात मई की बताई जा रही है। रिपोर्ट के अनुसार पीड़िता दो वर्ष पूर्व खेरवाड़ा में कोचिंग करने जाती थी। आरोपी भी वहां पर कोचिंग के लिए आता था। वहां पर दोनों के बीच पहचान हुई। आरोपी पीड़िता का नंबर लेकर उससे बात करने लगा। इसी बीच आरोपी ने पीड़िता का अश्लील फोटो ले लिया। फोटो के नाम पर आरोपी पीड़िता को ब्लैकमेल करता था। उसने डराकर उसके खाते से 40 हजार रुपये निकाल लिए।

https://www.youtube.com/watch?v=Qz8IDMEAhjw

पुलिस को दी गई रिपोर्ट में पीड़िता ने बताया, सात मई को रिजर्व पुलिस लाइन में आकर आरोपी मुझे जबरन खेरवाड़ा के आगे अपने दोस्त के यहां ले गया। वहां पर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद सभी को बता देने की बात कहकर ब्लैकमेल करता रहा। रिपोर्ट के बाद से आरोपी फरार है।