बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
March 29, 2024
ब्रेकिंग न्यूज़ राजनीति

महागठबंधन : अलीगढ से चुनाव लड़ सकते हैं रामवीर उपाध्याय, अजीत बालियान का टिकट कटने की चर्चाएं

  • March 13, 2019
  • 1 min read
महागठबंधन : अलीगढ से चुनाव लड़ सकते हैं रामवीर उपाध्याय, अजीत बालियान का टिकट कटने की चर्चाएं

जीशान आलम/ अलीगढ | सपा-बसपा और रालोद का महागठबंधन भले ही हो गया हो लेकिन अभी भी प्रत्याशी को लेकर तरह तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है | बसपा ने अजीत बालियान को उम्मीदवार बनाया है लेकिन घोषणा होने वाली सभा से लेकर आज तक जनता का उतना समर्थन नहीं जुटा पाए जितना कि लोग आशा कर रहे थे | नुमाइश के कृष्णाजलि में हुए कार्यक्रम में खाली कुर्सियां रहने के बाद से ही अजीत बालियान की टिकट को लेकर चर्चाएं शुरू हो गए थी | अब उन चर्चाओं को बल मिलता दिख रहा है | पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय की पत्नी व पूर्व सांसद सीमा उपाध्याय फतेहपुर सीकरी से चुनाव लड़ रही थीं लेकिन अब उन्होंने वहां से दावेदारी खत्म कर दी है | सीमा उपाध्याय ने फ़तेहपुर सीकरी से अपने पाँव पीछे खिंच लिए है | सूत्रों का कहना है कि सीमा उपाध्याय ने अलीगढ पर दावेदारी कर दी है | हालाँकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि वो कहाँ से लड़ेंगी लेकिन अलीगढ में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है |

https://www.youtube.com/watch?v=U8N1J2LJ0UY

सियासी हल्कों में चर्चाएं यह भी हैं कि अजीत बालियान के प्रचार की सुस्त रफ़्तार और अधिक जनसमर्थन न मिलने से रामवीर उपाध्याय परिवार की दावेदारी ज्यादा मजबूत हो गई है | हालाँकि रामवीर उपाध्याय ने अभी अलीगढ से लड़ने की बात नहीं स्वीकारी है लेकिन उन्होंने यह कहा है कि बहनजी जहां से कहेंगी वहां से चुनाव लडूंगा | अलीगढ़ से चुनाव लडऩे के सवाल पर रामवीर ने कहा बहनजी जहां से लडऩे के लिए कहेंगी वहीं से लडूंगा। कहा बसपा से 1996 में ही मैंने टिकट मंागी थी, इसके बाद बहनजी का जो आदेश हुआ उसका पालन किया। कहा अलीगढ़ में बसपा-सपा प्रत्याशी अजीत बालियान हमारे प्रत्याशी हैं उन्हें लड़ाया जाएगा। भाजपा में जाने की उड़ी खबरों पर कहना था कि ऐसा मैं सोच भी नहीं सकता। भाजपा में जाने की बातें कोरी अफवाहे हैं। मैं और मेरा परिवार बसपा का सिपाही है।

https://www.youtube.com/watch?v=Z4d17qHFFSM

बताते चलें कि अलीगढ में बसपा का एक धड़ा और नगर निगम के कुछ पार्षद अजीत बालियान का खुलकर विरोध कर रहे हैं | बसपा से जुड़े सूत्र कहते हैं कि दो से तीन दिन में स्थिति स्पष्ट हो जाएगी | अब देखना यह है कि अजीत बालियान की टिकट कटती है या नहीं ?