बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
March 29, 2024
उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़ राष्ट्रीय विशेष

कमलेश तिवारी की हत्या पर हरदोई में हिन्दू छात्रसंघ का विरोध-प्रदर्शन, समुदाय विशेष की दुकानें तोड़ी, तनाव

  • October 19, 2019
  • 1 min read
कमलेश तिवारी की हत्या पर हरदोई में हिन्दू छात्रसंघ का विरोध-प्रदर्शन, समुदाय विशेष की दुकानें तोड़ी, तनाव

हरदोई | हरदोई में शुक्रवार को लखनऊ में हिंदूवादी नेता कमलेश तिवारी की हत्या के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हिंदू छात्र संघ के कार्यकर्ताओं ने एक धर्म विशेष के लोगों की दुकानें बंद कराने की कोशिश की। इस पर तनाव व्याप्त हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति संभालने की कोशिश की तो हिंदू छात्र संघ के प्रदेश अध्यक्ष पुलिस से भी उलझ गए। पुलिस ने भीड़ को खदेड़ कर दो लोगों को हिरासत में लिया है। हिंदू छात्र संघ के प्रदेश अध्यक्ष ओमवीर के नेतृत्व में शुक्रवार देर शाम 70 कार्यकर्ता नुमाइश चौराहे पर एकत्र होकर लखनऊ में हुई कमलेश तिवारी की हत्या पर आक्रोश जता रहे थे।

https://www.youtube.com/watch?v=FJFuz1ZnA0c

हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की। इस दौरान शहर में आरएफ शहर कोतवाली पुलिस के साथ गश्त कर रहा था। शहर कोतवाल शैलेंद्र श्रीवास्तव ने कार्यकर्ताओं से शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने को कहा। जब शहर कोतवाल आश्वस्त हो गए तो कार्यकर्ता बड़ा चौराहे चले गए। इसके बाद कार्यकर्ता आगे मुन्ने मियां चौराहा पर जाकर प्रदर्शन करने लगे और एक धर्म विशेष के लोगों की दुकानों को जबरन बंद कराने लगे। इसकी सूचना दुकानदारों ने पुलिस को दी। जब तक पुलिस पहुंचती तब तक कार्यकर्ताओं ने कुछ दुकानों में तोड़फोड़ कर दी। इसी बीच रैपिड एक्शन फोर्स गश्त करते हुए उधर पहुंच गई।

https://www.youtube.com/watch?v=m2tbjQc9M08

शहर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस टीम ने कार्यकर्ताओं को शांत करने की कोशिश तो ओमवीर साथियों के साथ पुलिस से उलझ गया। इस पर पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए लाठियां फटकारीं और भीड़ को भी तितर-बितर कर दिया। शहर कोतवाल ने बताया कि ओमवीर और एक अन्य को हिरासत में लिया गया है।