बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
March 29, 2024
उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़ राजनीति राष्ट्रीय

UP में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय ‘लल्लू’ को पुलिस ने फिर किया अरेस्ट

  • June 25, 2020
  • 1 min read
UP में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय ‘लल्लू’ को पुलिस ने फिर किया अरेस्ट

लखनऊ | उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को गुरुवार को एकबार फिर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनके साथ कांग्रेस के कई कार्यकर्ताओं को भी गिरफ्तार किया गया है।

अजय कुमार लल्लू को पुलिस ने उस वक्त गिरफ्तार किया जब वह पेट्रोल-डीजल की बढ़ी किमतों के खिलाफ राजधानी लखनऊ की हज़रतगंज गांधी प्रतिमा पर प्रदर्शन कर रहे थे।

https://www.youtube.com/watch?v=u1y8RQOr4Sw&t=1s

बता दें कि अजय कुमार लल्लू 17 जून को जेल से बाहर आये हैं। इससे पहले उन्हें ‘बस पॉलिटिक्स’ के चलते जेल भेजा गया था। जेल से रिहा होने के बाद उन्होंने कहा था कि, राजनीति में मुकदमे इनाम होते हैं और जेल अस्थायी घर।