बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
April 19, 2024
उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़ राष्ट्रीय

बुलंदशहर उपचुनाव : RLD से पीके सिंह प्रत्याशी घोषित, सपा से है गठबंधन

  • October 9, 2020
  • 1 min read
बुलंदशहर उपचुनाव : RLD से पीके सिंह प्रत्याशी घोषित, सपा से है गठबंधन

बुलंदशहर । उपचुनाव में रालोद ने सपा गठबंधन में अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है । राष्ट्रीय लोकदल ने बुलंदशहर विधानसभा सीट पर उपचुनाव में प्रवीण कुमार सिंह को प्रत्याशी घोषित किया है। समाजवादी पार्टी गठबंधन के तहत बुलंदशहर सीट पर रालोद का समर्थन करेगी। रालोद प्रत्याशी घोषित होने पर समर्थकों ने खुशी जताई है।

रालोद के राट्रीय अध्यक्ष चौ.अजित सिंह ने दिल्ली में शुक्रवार को ग्राम भटौना निवासी रालोद के पूर्व प्रवक्ता प्रवीण कुमार सिंह को बुलंदशहर उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी घोषित किया। प्रवीण कुमार सिंह के पिता चौ.जगवीर सिंह अगौता सीट से तीन बार विधायक और राज्यसभा सदस्य तथा केंद्र सरकार में राज्यमंत्री रहे।

रालोद के राष्ट्रीय सचिव गिरीश कुमार चौधरी ने बताया कि प्रवीण कुमार सिंह प्रत्याशी घोषित किए गए हैं। रालोद जिलाध्यक्ष आसिफ गाजी ने बताया कि प्रवीण कुमार सिंह को गठबंधन में सपा का समर्थन है।