बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
March 28, 2024
दिल्ली-एनसीआर ब्रेकिंग न्यूज़ राजनीति राष्ट्रीय

जनता BJP के ‘छल-कपट के षडयंत्र’ को नकार देगी : राहुल गाँधी

  • July 26, 2020
  • 1 min read
जनता BJP के ‘छल-कपट के षडयंत्र’ को नकार देगी : राहुल गाँधी

नई दिल्ली | कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को कहा कि भारत का लोकतंत्र संविधान के आधार पर जनता की आवाज से चलेगा और देश की जनता भाजपा के ‘‘छल-कपट के षडयंत्र’’ को नकार देगी। वह कांग्रेस के ‘‘स्पीक अप फॉर डेमोक्रेसी’’ ऑनलाइन अभियान में भाग ले रहे थे। इस अभियान में बड़ी संख्या में पार्टी के नेताओं ने भाग लिया। गांधी ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘भारत का लोकतंत्र संविधान के आधार पर जनता की आवाज से चलेगा। भाजपा के छल-कपट के षडयंत्र को नकारकर देश की जनता लोकतंत्र और संविधान की रक्षा करेगी।’’

राजस्थान में पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के पार्टी के खिलाफ बागी तेवर अपनाने के बाद राज्य में कांग्रेस सरकार संकट का सामना कर रही है। पायलट का 18 अन्य विधायक भी समर्थन कर रहे हैं। कांग्रेस ने इस बगावत के पीछे भाजपा का हाथ होने का आरोप लगाया है जबकि भगवा पार्टी ने इसे खारिज किया है।

कांग्रेस राजस्थान के राज्यपाल की कार्रवाई के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराने के लिए सोमवार को राजभवन के बाहर प्रदर्शन करेगी। कांग्रेस ने राजस्थान के राज्यपाल पर विधानसभा का सत्र बुलाने में विलंब करने का आरोप लगाया है। पार्टी ने विपक्षी सरकारों को गिराने के लिए राज्यपालों की शक्तियों का दुरुपयोग करने का भी आरोप लगाया है।