बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
March 29, 2024
ब्रेकिंग न्यूज़ राजनीति

RLD उपाध्यक्ष जयंत चौधरी की पत्नी के खिलाफ फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी, FIR दर्ज, कार्यकर्ताओं में आक्रोश

  • January 18, 2019
  • 1 min read
RLD उपाध्यक्ष जयंत चौधरी की पत्नी के खिलाफ फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी, FIR दर्ज, कार्यकर्ताओं में आक्रोश

बागपत | सोशल मीडिया पर जहर उगलने का काम लोकसभा चुनाव शुरू होने से पहले ही शुरू हो चुका है | फेसबुक एकाउंट के जरिए रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी की पत्नी चारू चौधरी का नाम लिखकर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है। गौरव देव शर्मा के नाम से बनाए गए फेसबुक एकाउंट पर अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया गया। बताया यह भी जा रहा है कि टिप्पणी करने वाले भाजपा से जुड़े हुए हैं| रालोद नेताओं में टिप्पणी से आक्रोश फ़ैल गया और एएसपी से मिले | एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बड़ौत कोतवाली पुलिस को आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बाद में आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। रालोद कार्यकर्ताओं में टिप्पणी से भारी आक्रोश व्याप्त है |

https://www.youtube.com/watch?v=a_4rZ6PqHY8

मामला यूपी के बागपत जनपद का है।रालोद के जिलाध्यक्ष सुखवीर सिंह गठीना के नेतृत्व में पदाधिकारी और कार्यकर्ता एएसपी राजेश कुमार से मिले। उन्होंने बताया कि गौरव देव शर्मा नाम से बनाए गए एक फेसबुक एकाउंट पर अशोभनीय टिप्पणी की गई। इससे रालोद कार्यकर्ताओं में आक्रोश व्याप्त है। जिलाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी पक्ष के युवक शामली, मेरठ और बड़ौत के रहने वाले हैं। गुराना रोड बड़ौत निवासी गौरव देव शर्मा के नाम से बनाए गए फेसबुक एकाउंट पर सौरव देशवाल, सुमित दांगी और लक्की देशवाल पर टिप्पणी करने के आरोप लगाए गए हैं। इससे सभी कार्यकर्ता आहत हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। रालोद के पूर्व विधायक वीरपाल राठी ने आरोप लगाया कि टिप्पणी करने वाले सभी युवक भाजपा से जुड़े हुए हैं। ये हर रोज किसी भी बड़े नेता के खिलाफ सोशल मीडिया पर गलत टिप्पणी करते हैं। समाज में गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। चेतावनी दी कि यदि आरोपियों मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

वहीं एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बड़ौत कोतवाली पुलिस को आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। पूर्व विधायक वीरपाल राठी, पूर्व विधायक डॉ. अजय तोमर, अरुण तोमर, बॉबी, कर्नल ब्रह्मपाल तोमर, सतेंद्र प्रमुख, प्रमेंद्र तोमर, मास्टर सुरेश राणा, ओमवीर ढाका, मनोज तोमर, सुरेश मलिक शामिल रहे। बाद में रालोद जिलाध्यक्ष सुखबीर सिंह गठीना की तहरीर पर तीनों आरोपियों के खिलाफ आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कराया गया है।