बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
April 19, 2024
बिहार ब्रेकिंग न्यूज़ राष्ट्रीय

बिहार में कल CM के रूप में शपथ लेंगे नीतीश, सुशील मोदी को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी-

  • November 15, 2020
  • 1 min read
बिहार में कल CM के रूप में शपथ लेंगे नीतीश, सुशील मोदी को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी-

पटना | बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के परिणाम सामने आने के बाद सरकार के गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है। इसी को लेकर आज पटना में मुख्यमंत्री आवास पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की अहम बैठक शुरू हो गई है। जारी बैठक के बीच नीतीश कुमार को एनडीए के नेता के रूप में चुन लिया गया है। वहीं तमाम कयासों पर लगाम लगाते हुए डिप्टी सीएम के तौर पर सुशील मोदी ही होंगे। वहीं कटिहार के चुने गए विधायक तारकेश्वर प्रसाद को भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया है। वहीं रेणु देवी को उपनेता के रूप में चुना गया है। इसकी आधिकारिक घोषणा राजनाथ सिंह ने कर दी है। इसके साथ ही नीतीश कुमार 7वीं बार मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे। कल वे सीएम के तौर पर शपथ लेंगे।

तारकिशोर प्रसाद को भाजपा विधायक दल का नेता-
कटिहार के चुने गए विधायक तारकिशोर प्रसाद को भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया है। वहीं रेणु देवी को उपनेता के रूप में चुना गया है। नीतीश कुमार कल 7वीं बार मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे। एनडीए की बैठक में केंद्रीय पर्यवेक्षक राजनाथ सिंह ने उनके नामों की घोषणा की। उधर शपथ ग्रहण समारोह के लिए राजभवन में सुगबुगाहट तेज हो गई र्है। वहां सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

कल 7वीं बार मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे नीतीश-
नीतीश कुमार 7वीं बार मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे। कल वे सीएम के तौर पर शपथ लेंगे। बिहार में नीतीश कुमार को एनडीए के नेता के रूप में चुन लिया गया है। इसकी आधिकारिक घोषणा राजनाथ सिंह ने कर दी है। कुछ मंत्री भी उनके साथ शपथ लेंगे। इसके साथ ही राजभवन की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। हालांकि अभी तक डिप्टी सीएम के नामों की घोषणा नहीं की गई है।