बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
March 29, 2024
गुजरात ब्रेकिंग न्यूज़ राष्ट्रीय

गुजरात में कोरोना का कहर : अहमदाबाद में रोजाना लगेगा रात का कर्फ्यू

  • November 19, 2020
  • 1 min read
गुजरात में कोरोना का कहर : अहमदाबाद में रोजाना लगेगा रात का कर्फ्यू

अहमदाबाद | कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के चलते गुजरात सरकार ने रात का कर्फ्यू लगाने का ऐलान किया है। यह कर्फ्यू शुक्रवार से लागू होगा। गुजरात प्रशासन ने गुरुवार शाम को यह जानकारी दी। गुजरात प्रशासन ने कहा, ”राज्य सरकार ने अहमदाबाद में 20 नवंबर से रात 9 बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक रोजाना कर्फ्यू लगाने का फैसला किया है। यह फैसला तक तक लागू रहेगा, जब तक गुजरात में कोरोना वायरस की स्थिति बेहतर नहीं हो जाती है।”

गुजरात में बुधवार को कोरोना वायरस के 1,281 नए मामले सामने आए थे, जिसके बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,91,642 हो गई थी। वहीं, राज्य में 1274 मरीज संक्रमण से मुक्त हुए थे। विभाग ने बताया था कि बीमारी से आठ और व्यक्तियों की मौत होने के बाद राज्य में मृतकों की संख्या 3,823 हो गई।

विभाग ने कहा था कि 1274 और मरीजों के स्वस्थ होने के साथ राज्य में ठीक हो चुके लोगों की संख्या 1,75,362 तक पहुंच गई है। वहीं, मरीजों के ठीक होने की दर भी बढ़ी है और यह 91.50 प्रतिशत हो गई है। राज्य सरकार ने कहा कि मामलों का जल्द से जल्द पता लगाने के लिए प्रतिदिन जांचों की संख्या में वृद्धि की जा रही है। राज्य में अब तक जांच किए गए नमूनों की कुल संख्या बढ़कर 69,78,249 हो गई है। विभाग ने बताया कि गुजरात में फिलहाल 12,457 मरीजों का इलाज चल रहा है।