बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
April 19, 2024
बिहार ब्रेकिंग न्यूज़ समाज

लालू की बहु ऐश्वर्या परेशान, इसलिए ससुराल के खिलाफ आईं सड़क पर-

  • December 15, 2019
  • 1 min read
लालू की बहु ऐश्वर्या परेशान, इसलिए ससुराल के खिलाफ आईं सड़क पर-

पटना | लालू परिवार और बहू ऐश्वर्या के बीच की लड़ाई रविवार को एक बार फिर सड़क पर आ गई। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी पर ऐश्वर्या द्वारा सामान छीनने और मारपीट का आरोप लगाने के बाद मामला पुलिस तक पहुंच गया। पुलिस ने राबड़ी देवी के आवास पर पहुंचकर मामले की जांच की। उल्लेखनीय हो कि लालू प्रसाद के बड़े पुत्र तेजप्रताप यादव और उनकी पत्नी एश्वर्या राय के बीच कोर्ट में तलाक का मामला चल रहा है।

https://www.youtube.com/watch?v=BH4vY6WH7RU

रविवार की शाम पूर्व मुख्यमंत्री के आवास से बाहर निकलने के बाद ऐश्वर्या ने कहा कि उनकी सास ने उनका बाल नोचा और जमकर पिटाई की। एक महिला पुलिसकर्मी पर भी मारपीट का आरोप लगाया। इस पूरे घटनाक्रम के बाद राबड़ी देवी के आवास दस सर्कुलर रोड पर बाहर से ताला बंद हो गया। ऐश्वर्या ने कहा कि राबड़ी देवी के इशारे पर साक्ष्य मिटाने के लिए उसका मोबाइल भी एक सुरक्षकर्मी ने छीन लिया। साथ ही सारा सामान रखकर उसे घर से बाहर निकाल दिया। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को भी पूरे मामले की जानकारी है।

https://www.youtube.com/watch?v=fhdkgRHZ88g

उधर ऐश्वर्या के पिता पूर्व मंत्री चंद्रिका राय ने अपने दामाद तेजप्रताप को एक पागल लड़का बताया। साथ ही कहा कि हम राजनीतिक लड़ाई तो लडेंगे ही राबड़ी देवी को एक्सपोज भी करेंगे। जो घर की महिला को सुरक्षा नहीं दे सकती है वह बाहर की महिलाओं को क्या सुरक्षा देगी। ऐश्वर्या की मां पूर्णिमा राय ने आरोप लगाया कि ऐशवर्या को घर में खाना नहीं दिया जाता था। वह अपने घर से खाना उसे भेजती थी।

उधर इस मामले पर न तो तेजप्रताप यादव और न ही पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी का कोई बयान सामने आया लेकिन नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी ने मामले पर मीडिया से बातचीत में कहा कि यह सब ड्रामा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इशारे पर हो रहा है। असली मुद्दे से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए सरकार यह करा रही हे। यह दो परिवारों या दो लोगों का मामला है जो कोर्ट में चल रहा है। कोर्ट को ही इसका फैसला करना है।