बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
April 18, 2024
अंतरराष्ट्रीय ब्रेकिंग न्यूज़

लोकसभा चुनाव से ठीक पहले नीरव मोदी लंदन में गिरफ्तार

  • March 20, 2019
  • 0 min read
लोकसभा चुनाव से ठीक पहले नीरव मोदी लंदन में गिरफ्तार

नई दिल्ली । पीएनबी घोटाले के मुख्य आरोपी नीरव मोदी को भारत के प्रत्यर्पण अनुरोध पर लंदन में अरेस्ट कर लिया गया है। लंदन की एक अदालत ने दो अरब डॉलर के पीएनबी घोटाले के मुख्य आरोपी नीरव मोदी के खिलाफ एक गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी थी कि उनकी गिरफ्तारी कभी भी हो सकती है। नीरव मोदी पर आरोप है कि उसने पंजाब नेशनल बैंक को धोखा देकर 13,600 करोड़ रुपए का कर्ज लिया।

ईडी अधिकारियों ने सोमवार को कहा था कि धन शोधन के एक मामले में प्रत्यर्पण के एजेंसी के आग्रह पर लंदन की एक अदालत ने दो अरब डॉलर के पीएनबी घोटाला मामले में मुख्य आरोपी नीरव के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। जांच एजेंसी को हाल में वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट अदालत द्वारा वारंट जारी करने की जानकारी मिली थी और नीरव को स्थानीय पुलिस द्वारा जल्द ही औपचारिक रूप से गिरफ्तार किया जा सकता है। सीबीआई और ईडी पीएनबी घोटाले के संबंध में नीरव, उसके मामा मेहुल चोकसी तथा अन्य के खिलाफ जांच कर रही है।

ब्रिटेन के एक दैनिक समाचार पत्र ने हाल ही में एक रिपोर्ट और वीडियो जारी की जिसमें मोदी लंदन की सड़कों पर घूमता दिखाई दे रहा था और बताया गया कि भगोड़ा हीरा व्यापारी शहर के वेस्ट एंड में 80 लाख पाउंड के एक अपार्टमेंट में रह रहा है तथा वह हीरे का नया कारोबार भी चला रहा है।