बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
April 18, 2024
ब्रेकिंग न्यूज़ राजनीति

फिर बिगड़ी मुलायम सिंह यादव की तबीयत, गाजियाबाद में भर्ती, सपाई चिंतित

  • June 24, 2019
  • 1 min read
फिर बिगड़ी मुलायम सिंह यादव की तबीयत, गाजियाबाद में भर्ती, सपाई चिंतित

नई दिल्ली । उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद मुलायम सिंह यादव को सोमवार दोपहर को गाजियाबाद के कौशांबी के यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनके साथ उनके भतीजे धर्मेंद्र यादव भी हैं। अस्पताल के डॉक्टरों की मानें तो उन्हें पेशाब में परेशानी आ रही है। इसकी जांच के लिए कई टेस्ट कराए गए हैं। संभवतः मंगलवार को उनकी सर्जरी की जाएगी।

https://youtu.be/fgV-vuBmLnw

गौरतलब है कि बीते शनिवार शाम मुलायम सिंह मेदांता अस्पताल में जांच के लिए पहुंचे थे। डॉक्टरों के मुताबिक मुलायम सिंह का शुगर लेवल बढ़ गया था। इस वजह से उन्हें ऑब्जर्वेशन रूम में दाखिल किया गया था। इससे पहले शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री स्वास्थ्य जांच के लिए पीजीआई पहुंचे थे।

https://youtu.be/RVgX2A1IPaE

जहां उन्हें इमरजेंसी दो में भर्ती कर अल्ट्रासाउंड, खून की जांच, ब्लड प्रेशर, ईसीजी की गई। इसके बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। हालांकि शनिवार को फिर से तबियत बिगड़ने के बाद वे मेदांता अस्पताल पहुंचे। इससे पहले भी कुछ दिनों के लिए उन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती रखा गया था। अब उन्हें फिर से परेशानी के चलते गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया।