बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
March 28, 2024
ब्रेकिंग न्यूज़ राजनीति

भाजपा के ‘एग्जिट पोल’ में ‘मुलायम’ का जलवा कायम, मैनपुरी से जीत रहे चुनाव, इन लोकसभा सीटों पर भी खिल रहा ‘कमल’-

  • May 21, 2019
  • 1 min read
भाजपा के ‘एग्जिट पोल’ में ‘मुलायम’ का जलवा कायम, मैनपुरी से जीत रहे चुनाव, इन लोकसभा सीटों पर भी खिल रहा ‘कमल’-

लखनऊ | लोकसभा चुनाव नतीजों से पहले मीडिया के ‘एग्जिट पोल’ के अनुसार एक बार फिर मोदी सरकार केंद्र में आ रही है। मीडिया ही नहीं, भाजपा ने भी मतदान के बाद सर्वे कराया है। भाजपा द्वारा यह सर्वे उत्तर प्रदेश की सभी लोकसभा सीटों पर कराया गया था। बात करें आगरा क्षेत्र की तो पार्टी सूत्रों का कहना है कि यहां छह सीटों में से भाजपा की झोली में पांच साफ तौर पर आ रही हैं, लेकिन एक सीट पर सपा का साइकिल दौड़ लगा रही है।

https://www.youtube.com/watch?v=C4DKPLBqnkk

भाजपा के सर्वे के मुताबिक जिन सीटों पर कमल खिल रहा है, उनमें आगरा, फतेहपुर सीकरी, मथुरा, एटा और फिरोजाबाद सीट हैं। वहीं मैनपुरी में एक बार फिर मुलायम की साइकिल ही आगे निकलती नजर आ रही है। सपा, बसपा, कांग्रेस के नेता भी कार्यकर्ताओं से फीडबैक ले रहे हैं। खासतौर से एग्जिट पोल के आंकड़ों पर राय ली जा रही है। सपाइयों को मैनपुरी और फिरोजाबाद में जीत की पूरी उम्मीद है।

https://www.youtube.com/watch?v=VM5N7LeFKtw

आगरा की दोनों सीटों पर भाजपा ने सांसदों के टिकट काट दिए थे। आगरा के सांसद रामशंकर कठेरिया को इटावा भेज दिया था, जबकि फतेहपुर सीकरी के सांसद चौधरी बाबूलाल को कहीं से भी टिकट नहीं दिया गया था। आगरा से प्रदेश के पशुधन मंत्री एसपी सिंह बघेल को मैदान में उतारा और सीकरी से राजकुमार चाहर को। सर्वे के मुताबिक इटावा से रामशंकर कठेरिया भी जीत रहे हैं।