बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
March 29, 2024
ब्रेकिंग न्यूज़ राजनीति हरियाणा

हरियाणा में कांग्रेस-भाजपा का गणित बिगाड़ेंगी मायावती, यमुनानगर से हुंकार भरेंगी BSP सुप्रीमो

  • October 15, 2019
  • 1 min read
हरियाणा में कांग्रेस-भाजपा का गणित बिगाड़ेंगी मायावती,  यमुनानगर से हुंकार भरेंगी BSP सुप्रीमो

नई दिल्ली | बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019 में पार्टी उम्मीदवारों के लिए बुधवार से प्रचार शुरू करेंगी। इसके तहत उनकी राज्य में दो रैलियां आयोजित की गई हैं। बसपा की ओेर से मंगलवार को जारी बयान के अनुसार, मायावती की बुधवार को यमुनानगर और पानीपत में जनसभा आयोजित की गई है। मायावती, यमुनानगर जिले के रादौर कस्बे में आयोजित पहली रैली को संबोधित करेंगी। इसके बाद वह पानीपत शहर में भी एक जनसभा को संबोधित कर पार्टी उम्मीदवारों के लिए वोट मांगेंगी।

https://www.youtube.com/watch?v=v9dfcnRBxmk

उल्लेखनीय है कि हरियाणा में बसपा ने अपने बलबूते चुनाव लड़ने का फैसला करते हुए राज्य की सभी 90 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं। पिछला विधानसभा चुनाव बसपा ने इनेलो के साथ मिलकर लड़ा था। इसके बाद इनेलो से अलग होकर दुष्यंत चौटाला की अगुवाई वाली जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के साथ बसपा ने अगस्त में गठबंधन का ऐलान किया। लेकिन एक महीने के भीतर ही जेजेपी से गठबंधन तोड़कर मायावती ने अपने बलबूते चुनाव लड़ने का फैसला किया।

https://www.youtube.com/watch?v=MXyAg_xQl9M

मायावती ने सोमवार को महाराष्ट्र में भी विधानसभा चुनाव के दौरान बसपा उम्मीदवारों के पक्ष में चुनाव प्रचार करते हुए नागपुर में एक जनसभा को संबोधित किया था।