बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
March 28, 2024
ब्रेकिंग न्यूज़ राजनीति

महागठबंधन के बाद माया-अखिलेश और अजित सिंह की पहली संयुक्त चुनावी रैली कल, देशभर की निगाहें

  • April 6, 2019
  • 1 min read
महागठबंधन के बाद माया-अखिलेश और अजित सिंह की पहली संयुक्त चुनावी रैली कल, देशभर की निगाहें

सहारनपुर | यूपी की राजनीति में बहुप्रतीक्षित मंच सहारनपुर से पहली बार सजने जा रहा है | सपा-बसपा-और रालोद के गठबंधन के बाद पहली बार बसपा सुप्रीमो मायावती, सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव और रालोद सुप्रीमो चौ अजित सिंह एक साथ मंच पर होंगे | देशभर के मीडिया की इस रैली पर नजर है |

https://www.youtube.com/watch?v=dPE-SGe65cc

बसपा अध्यक्ष मायावती और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, रालोद सुप्रीमो चौ अजित सिंह सात अप्रैल को देवबंद सहारनपुर में संयुक्त रूप से चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। मायावती इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सात अप्रैल को अमौसी एयरपोर्ट लखनऊ से चार्टर विमान से सरसावां एयरपोर्ट सहारनपुर जाएंगी। वहां एयरपोर्ट से वह हेलीकॉप्टर से जामिया तिब्बिया मेडिकल कालेज देवबंद के पास स्थित जनसभा स्थल पहुंचेंगी और सभा को संबोधित करेंगी। पुलिस मुख्यालय को उन्होंने अपने कार्यक्रम की जानकारी दी है।