बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
March 28, 2024
उत्तर प्रदेश

योगीराज में बेख़ौफ़ बदमाश, मथुरा लूट कांड में पुलिस खाली हाथ, यह वीडियो देखकर सहम जायेंगे आप

  • May 17, 2017
  • 1 min read
योगीराज में बेख़ौफ़ बदमाश, मथुरा लूट कांड में पुलिस खाली हाथ, यह वीडियो देखकर सहम जायेंगे आप

मथुरा | कुछ दिन पहले तक समाजवादी पार्टी के शासन को गुंडाराज कहने वाली भाजपा अब अपनी सरकार में बदमाशो के बेख़ौफ़ होने से निशाने पर है | हालात यह हैं कि प्रदेश में प्रतिदिन किसी न किसी जिले से हत्या, लूट, डकैती, बलात्कार की ख़बरें आम हो गयी हैं | गत सोमवार को मथुरा में सूरज ढलते ही सर्राफा बाजार में बदमाशों ने सर्राफा कारोबारी के यहाँ डकैती डाली जिससे प्रदेश हिल गया है | व्यापारी योगीराज में खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है | मथुरा में व्यापारी हड़ताल पर हैं, बाजार बंद हैं | खौफ का माहौल है लेकिन पुलिस अभी तक बदमाशों का सुराग नहीं लगा पायी है |

https://www.youtube.com/watch?v=zZIuo3ECXV0

यूपी के डीजीपी, एडीजी ने मथुरा दौरा कर घटना के खुलासे के निर्देश दिए हैं | चौकी इंचार्ज सहित दो सिपाहियों को निलंबित किया गया है | सीसीटीवी से आये फुटेज ने बदमाशो के हौसले देखकर लोगो को सहमा दिया है | बदमाशों ने सर्राफ कारोबारी के यहाँ बेख़ौफ़ होकर लूट की और दो लोगो की हत्या कर फरार हो गए | मथुरा में सर्राफा कारोबारियो की लूट कर हत्या से आक्रोश है | मंगलवार को शवयात्रा के दौरान भी क्लोगो ने प्रदर्शन किया और विरोध जताया |

सुशासन का दावा करने वाली योगी सरकार के सामने मथुरा की घटना का खुलासा और प्रदेश में कानून व्यवस्था को पटरी पर लाना अब चुनती बन गया है | खुद भाजपाई भी बिगडती कानून व्यवस्था से परेशान हैं |