बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
March 28, 2024
पश्चिम बंगाल ब्रेकिंग न्यूज़ राजनीति राष्ट्रीय

असदुद्दीन ओवैसी पर ममता का निशाना, बोलीं- ‘हैदराबाद की एक पार्टी लेती है भाजपा से पैसे’

  • November 19, 2019
  • 1 min read
असदुद्दीन ओवैसी पर ममता का निशाना, बोलीं- ‘हैदराबाद की एक पार्टी लेती है भाजपा से पैसे’

कोलकाता | पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी पर निशाना साधा है। उन्होंने बिना नाम लिए कहा कि हैदराबाद की एक पार्टी भाजपा से पैसा लेती है। कूच बिहार में जनसभा को संबोधित करते हुए बनर्जी ने कहा, ‘अल्पसंख्यकों के बीच अतिवाद सामने आ रहा है। ठीक जैसे कि हिंदुओं में चरमपंथ है। एक राजनीतिक पार्टी है जो भाजपा से पैसा लेती है। वह हैदराबाद से हैं न कि पश्चिम बंगाल से।’

https://www.youtube.com/watch?v=7jP7qn94MOU

तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ने कहा, ‘मैं अपनी पार्टी में अंदरूनी कलह को सहन नहीं करूंगी। जो लोग अंदरूनी कलह में लिप्त है, वे इसे कमजोर कर रहे है। जो लोग भाजपा के संपर्क में हैं, वे पार्टी छोड़ने के लिए स्वतंत्र हैं। यह हमें विश्वासघाती लोगों से छुटकारा पाने में मदद करेगा। तृणमूल कांग्रेस में कोई गुटबाजी नहीं होगी। आपको (पार्टी कार्यकर्ता) लोगों तक पहुंचना होगा और जरूरत के समय उनके साथ खड़ा होना होगा। मैं आपको कभी भी आपस में लड़ने और पार्टी को इसका नुकसान नहीं होने दूंगी।’

https://www.youtube.com/watch?v=v9dfcnRBxmk

बनर्जी ने संसद के शीतकालीन सत्र में नागरिकता संशोधन विधेयक (कैब) लाने का प्रयास करने के लिए सोमवार को केंद्र की भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार पर निशाना साधा। ममता ने कहा कि यह प्रस्तावित विधेयक बंगालियों और हिंदुओं को देश के वैध नागरिकों के रूप में बाहर करने के लिए राष्ट्रीय नागरिक पंजीकरण की तरह एक और ‘जाल’ है। बनर्जी ने भाजपा पर आरोप लगाया कि ‘केंद्रीय बलों का उपयोग और वोटों को खरीद कर’ भाजपा ने पश्चिम बंगाल में लोकसभा की 18 सीटें जीत ली और 2021 के विधानसभा चुनावों में वह ‘बंगाल पर विजय पाने का दिवास्वप्न’ देख रही है। भारत-बांग्लादेश सीमा पर कूचबिहार जिले में तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की एक बैठक को संबोधित करते हुए बनर्जी ने 2021 में लगातार तीसरे कार्यकाल के लिए सत्ता में वापसी करने का विश्वास जताया।

https://www.youtube.com/watch?v=YdzItLq3OQk