बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
April 20, 2024
दिल्ली-एनसीआर ब्रेकिंग न्यूज़ राष्ट्रीय

चुनाव आयोग की बड़ी कार्यवाही, सांसद अनुराग ठाकुर और प्रवेश का भाजपा स्टार प्रचारक सूची से नाम हटाने का आदेश

  • January 29, 2020
  • 1 min read
चुनाव आयोग की बड़ी कार्यवाही, सांसद अनुराग ठाकुर और प्रवेश का भाजपा स्टार प्रचारक सूची से नाम हटाने का आदेश

नई दिल्ली | दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान विवादित बयान देने वाले केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा पर चुनाव आयोग ने सख्त कार्रवाई की है। आयोग ने भाजपा से इन दोनों नेताओं को स्टार प्रचारक सूची से हटाने को कहा है। इसे भाजपा के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

https://www.youtube.com/watch?v=dmnbWObxJ7I

इससे पहले एक विवादित बयान पर आयोग ने कपिल मिश्रा पर 48 घंटे के लिए चुनाव प्रचार पर पाबंदी लगाई थी। वहीं, दिल्ली भाजपा प्रभारी प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि चुनाव आयोग ने जो भी इनके बारे में कहा है उसपर पार्टी संज्ञान लेगी।