बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
March 28, 2024
उत्तर प्रदेश राजनीति राष्ट्रीय

महागठबंधन बन रहा है # पीएम मोदी के हाथ घुमाने का अंदाज भी बदल रहा है : अखिलेश

  • July 16, 2018
  • 1 min read
महागठबंधन बन रहा है # पीएम मोदी के हाथ घुमाने का अंदाज भी बदल रहा है  : अखिलेश

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को निशाने पर लेते हुए आज यहां कहा कि सपा और बसपा के साथ आ जाने से प्रधानमंत्री हाथ घुमाने अंदाज बदल गया है। आजकल मैं उनका भाषण नहीं सुनता, बल्कि हाथ चलाने का तरीका देखता हूं। लोकसभा चुनाव से पहले सपा व बसपा का तालमेल होने के बाद प्रधानमंत्री जी आजकल अपना हाथ कैसे घुमा रहे हैं, यह तो देखने लायक है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी टेलीप्रॉम्पटर लगाकर रटा-रटाया भाषण पढ़ते हैं। अगली बार वह (अखिलेश) भी इसकी मदद से कई भाषाओं में भाषण देंगे।

आगामी चुनाव को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अखिलेश ने कहा कि समाजवादी लोग अगर साइकिल चलाएंगे और जनता के बीच प्रचार करेंगे तो गुमराह करने वाले कुछ नहीं कर पाएंगे। साइकिल चलाना आसान काम नहीं है। लंबी दूरी तय करने के लिए साइकिल और मुश्किल है। पर समाजवादी साइकिल चलना अच्छे से जानते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा वाले तो चुनाव प्रचार पर निकले है, प्रधानमंत्री जी खुद प्रचार कर रहे हैं। प्रधानमंत्री जी हमें बता दें कि कब चुनाव है उनको तो पता ही होगा।

अखिलेश ने कहा कि प्रधानमंत्री कह रहे हैं कि कांग्रेस मुस्लिम की पार्टी है। मैं कहता हूं कि पार्टी भारतवासी की होती है, न कि किसी धर्म की। देश के लोग लोग आज भी अपने बैंक खाता में 15 लाख का इंतजार कर रहे हैं। फीफा वर्ल्डकप की बात करते हुए अखिलेश ने कहा कि फुटबॉल में एक छोटा देश भी फाइनल खेल रहा था। इतना बड़ा सपना देखा, पर हमारी टीम क्यों नहीं थी। भाजपा का किसी भी ओर ध्यान नहीं है और विकास की बात करते हैं।