बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
March 28, 2024
उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़ राष्ट्रीय

जयंत चौधरी पर लाठीचार्ज किसानो का अपमान है : जियाउर्रहमान

  • October 4, 2020
  • 1 min read
जयंत चौधरी पर लाठीचार्ज किसानो का अपमान है : जियाउर्रहमान

अलीगढ | हाथरस गैंगरेप पीड़िता के परिजनों से मिलने गए राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, पूर्व संसद जयंत चौधरी पर पुलिस द्वारा बर्बर लाठीचार्ज की रालोद ने भर्त्सना की है | रालोद नेता जियाउर्रहमान एडवोकेट ने कहा है कि किसानों के नेता जयंत चौधरी पर लाठीचार्ज योगी सरकार की गुंडई का प्रमाण है | उन्होंने कहा कि हाथरस में पूर्व प्रधानमंत्री चौ चरण सिंह के पौत्र के साथ हुआ यह व्यव्हार किसानो का अपमान है |

जियाउर्रहमान ने कहा कि दलित की बेटी को न्याय मांगने पर आरएसएस और भाजपा लाठियां चलवा रही है, यह लोकतंत्र का अपमान है | उन्होंने कहा कि जयंत चौधरी पर लाठी चलाने का हिसाब किसान-नौजवान और गरीब भाजपा से सूद सहित लेंगे | जियाउर्रहमान ने कहा कि 8 अक्टूबर को मुजफ्फरनगर में योगी सरकार से हिसाब लिया जायेगा |अलीगढ से भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मुज़फ्फर नगर जायेंगे |